भारत में बने ‘Dornier 228’ एयरक्राफ्ट पहुंचे गुयाना, सेना करेगी इस्‍तेमाल

गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली ने विमानों की डिलिवरी मिलने की जानकारी दी है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2024 21:55 IST
ख़ास बातें
  • दो डॉर्नियर 229 विमान पहुंचे गुयाना
  • वहां की सेना करेगी इस्‍तेमाल
  • गुयाना के राष्ट्रपति ने दी जानकारी

भारतीय सेना के पास कुल 27 डॉर्नियर 228 विमान हैं।

एयरोस्‍पेस और डिफेंस के क्षेत्र में भारत अब एक निर्यातक देश के रूप में अपनी जगह बना रहा है। भारत ने गुयाना की सेना को दो डॉर्नियर 229 विमान (Dornier 228 Aircraft) भेजे हैं। इन्‍हें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड Hindustan Aeronautics Limited (HAL) ने बनाया है। गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली ने विमानों की डिलिवरी मिलने की जानकारी दी है। बताया है कि दोनों विमान गुयाना पहुंच गए हैं। 31 मार्च की शाम उन्‍हें चेड्डी जगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डिलिवर किया गया।  

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, डॉर्नियर 229 विमानों को बोइंग सी-17 ग्लोबमास्टर मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान की मदद से गुयाना पहुंचाया गया। आने वाले समय में गुयाना की आर्मी इनका इस्‍तेमाल क‍र पाएगी। भारत में डॉर्नियर 229 को ट्रांसपोर्ट और माल ढुलाई में इस्‍तेमाल किया जाता है। 
Advertisement
 

रिपोर्टों के अनुसार, भारतीय सेना के पास कुल 27 डॉर्नियर 228 विमान हैं। इनका सबसे पहले इस्‍तेमाल साल 1985 में हुआ था। भारतीय नेवी डॉर्नियर 229 विमानों को यूज कर रही है। बेड़े में अभी 8 और विमानों को जोड़ने की योजना है। नेवी के अलावा एयरफोर्स में भी डॉर्नियर 228 विमान इस्‍तेमाल किए जा रहे हैं। वहां इन्‍हें ट्रांसपोर्ट के लिए यूज किया जाता है। 
Advertisement
 

Dornier 228 की खूबियां 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस विमान में 19-20 लोगों के बैठने की क्षमता है। विमान की लंबाई 54.4 फीट बताई जाती है। यह एक घंटे में 400 किलोमीटर से ज्‍यादा का सफर कर सकता है और 10 घंटे लगातार उड़ सकता है। विमान को 7.62 किलोमीटर की ऊंचाई तक ले जाया जा सकता है। यह कम एरिया में लैंडिंग और टेक ऑफ करने की क्षमता भी रखता है। 

Dornier 228 को उड़ाने के लिए 2 पायलट चाहिए। विमान की इन्‍हीं खूबियों को देखते हुए अब गुयाना की आर्मी इन्‍हें इस्‍तेमाल करने जा रही है। 
Advertisement

एक ट्वीट में गुयाना के राष्‍ट्रपति ने लिखा, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड @HALHQBLR ने गुयाना रक्षा बल को दो डोर्नियर 228 विमान सौंपे। विमान दो बोइंग सी-17 ग्लोबमास्टर सैन्य परिवहन विमानों में सवार होकर कल शाम चेड्डी जगन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , india, Guyana, Dornier 228 aircraft
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.