अब पासपोर्ट आपके दरवाजे पर! Mobile Passport Van को बुलाएं घर, जानें ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका

फिलहाल Mobile Passport Van को कुछ शहरों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लॉन्च किया गया है, लेकिन आने वाले महीनों में इसे पूरे देश में रोलआउट किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 जून 2025 11:38 IST
ख़ास बातें
  • वैन पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व बायोमैट्रिक्स सेवा उपलब्ध
  • सुविधा फिलहाल भोपाल, गोवा, चेन्नई, करगिल, चंडीगढ़ जैसे शहरों में शुरू
  • सिर्फ Fresh या Re-issue पासपोर्ट के लिए लागू, Tatkaal और अन्य के लिए नहीं

इस सर्विस के लिए सबसे पहले www.passportindia.gov.in पर जाना होगा

पासपोर्ट से जुड़ी सर्विसेज के लिए पासपोर्ट सेंटर जाने की टेंशन खत्म हो रही है। भारत सरकार की नई सेवा Mobile Passport Seva Van के साथ अब आप घर बैठे ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फोटो, बायोमैट्रिक्स सब पूरा करवा सकते हैं। खासकर बुजुर्गों, दिव्यांगों और दूरदराज के इलाकों में रहने वालों के लिए यह सुविधा वरदान साबित हो रही है। इस मोबाइल वैन को Passport Seva Project (PSP) के तहत शुरू किया गया है और यह कई शहरों, जैसे भोपाल, गोवा, कश्मीर (करगिल) और चंडीगढ़ में पहले ही शुरू हो चुकी है।

फिलहाल Mobile Passport Van को कुछ शहरों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लॉन्च किया गया है, लेकिन आने वाले महीनों में इसे पूरे देश में रोलआउट किया जा सकता है।
Advertisement
 

क्या है Mobile Passport Van सर्विस?

भारत सरकार की नई डिजिटल पहल Mobile Passport Seva Van के जरिए अब पासपोर्ट प्रक्रिया सीधे आपके घर के दरवाजे पर पूरी की जा सकती है। ये मोबाइल वैन पूरी तरह टेक से लैस होती है, इसमें बायोमेट्रिक सिस्टम, कैमरा और डॉक्युमेंट स्कैनिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं। पासपोर्ट ऑफिसर खुद आपके बताए गए पते पर पहुंचते हैं और वहीं पर जरूरी डॉक्युमेंट्स की जांच और बायोमेट्रिक प्रोसेस पूरा कर देते हैं। यानी एक मिनी पासपोर्ट ऑफिस अब आपके घर आ सकता है। 

यह सुविधा खासकर बुजुर्गों, बहुत व्यस्त शहरी प्रोफेशनल्स और ग्रामीण या दूरदराज के इलाकों में रहने वाले नागरिकों के लिए बेहद फायदेमंद है। कई शहरों में यह सर्विस पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पिछले साल शुरू हो चुकी है, लेकिन अब यह धीरे-धीरे और जगहों पर भी पहुंच रही है।
Advertisement
 

फायदे और आवश्यक जानकारी;

  • डॉक्यूमेंट, फोटो और बायोमैट्रिक्स जैसे स्टेप्स वैन में ही हो जाते हैं। यहां प्रिंटर, स्कैनर, कंप्यूटर भी लगे होते हैं।
  • यह सुविधा Fresh या Re-issue (Lost/Damaged) पासपोर्ट पर लागू होती है, लेकिन Tatkaal या other forms में नहीं।
  • जहां PSK की भीड़ है, वहां भारी डिमांड को संभालने में यह वैन मददगार है।
  • इस पूरे प्रोसेस के बाद पारंपरिक पुलिस जांच और पासपोर्ट डिलीवरी की प्रक्रिया वैसी ही रहती है, वैन सिर्फ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का समाधान लाती है।
 

कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई?

  • सबसे पहले www.passportindia.gov.in पर जाएं।
  • नए यूजर के तौर पर रजिस्टर करें। अगर पहले रजिस्टर हैं, तो सीधा लॉगिन करें।
  • "Apply for Fresh Passport / Reissue" ऑप्शन को चुनें।
  • इसके बाद फॉर्म भरें और सबमिट करें।
  • इसके बाद अपॉइंटमेंट बुक करें। 
  • इस स्टेप के बाद आपको Mobile Passport Seva का ऑप्शन मिलेगा।
  • अब "Mobile Passport Seva" या "Doorstep Service" ऑप्शन को चुनें।
  • अपने हिसाब से उपलब्ध डेट और टाइम स्लॉट अपॉइंटमेंट बुक करें।
 

यह सुविधा किन इलाकों में शुरू हो चुकी है?

  • भोपाल और आसपास के ग्रामीण जिलों में पहली बारीक शुरुआत हुई थी 
  • कश्मीर (करगिल) में जून की शुरुआत से वैन चालू है
  • चंडीगढ़ के चार मोबाइल वैन PSK जैसी सर्विस दे रहे हैं
  • चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भी वैन तैनात की गई है
  • इसी तरह गोवा में भी इस सेवा को शुरू किया गया है
  • आने वाले महीनों में इसे पूरे देश में रोलआउट किया जा सकता है

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.