Dogecoin से करोड़ों कमाने वाले Glauber Contessoto ने किया पोस्ट, "अभी डॉगकॉइन मत बेचें"

गुरूवार 13 मई को कॉन्टेस्सोटो ने क्रिप्टोकरंसी समुदाय “HODL" (“hold on for dear life” /होल्ड ऑन फॉर डियर लाइफ) को एक पोस्ट के जरिये कहा कि अपने डॉगकॉइन निवेश को थाम कर रखें।

Dogecoin से करोड़ों कमाने वाले Glauber Contessoto ने किया पोस्ट,

Shiba Inu डॉग से प्रेरित Dogecoin की कीमतों में साल की शुरुआत से रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।

ख़ास बातें
  • 8 मई को $0.72 (लगभग 52.74 रुपये) पर पहुंच गई थी डॉगकॉइन की कीमत
  • ग्लौबेर कॉन्टेस्सोटो ने Reddit पर किया था पोस्ट
  • क्रिप्टोकरंसी समुदाय से डॉगकॉइन में निवेश बनाए रखने की अपील की
विज्ञापन
Dogecoin निवेशक ग्लोबेर कॉन्टेस्सोटो ने Reddit पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने डॉगकॉइन समुदाय से एकजुट होने और अपनी डिजिटल संपत्ति को नहीं बेचने का आह्वान किया। दरअसल ग्लौबेर कॉन्टेस्सोटो लॉस एंजिलिस में रहने वाले एक 33 साल के युवक हैं जिन्होंने अप्रैल महीने में यह दावा किया था कि वो महज 69 दिन की अवधि में डॉगकॉइन मिलेनियर बन गए हैं। अब उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा है कि डॉगकॉइन समुदाय के लोगों को अपनी निवेश की गई पूंजी को इसी स्थिति में स्थिर रखते हुए और ज्यादा कॉइन खरीदने चाहिएं। पिछले कुछ दिनों में डॉगकॉइन की कीमत में कुछ गिरावट देखने को मिली है। कॉन्टेस्सोटो ने कहा कि उन्होंने इसमें अपनी जिन्दगीभर की जमा पूंजी $1,80,000 (लगभग 1.32 करोड़ रुपये) 5 फरवरी को लगा दी थी। उस वक्त इसकी कीमत $0.045 (लगभग 3.66 रुपये) थी।  

गुरूवार 13 मई को कॉन्टेस्सोटो ने क्रिप्टोकरंसी समुदाय “HODL" (“hold on for dear life” /होल्ड ऑन फॉर डियर लाइफ) को एक पोस्ट के जरिये कहा कि अपने डॉगकॉइन निवेश को थाम कर रखें। हालांकि उस समय इसकी कीमत निचले स्तर पर ट्रेड कर रही थी। कॉन्टेस्सोटो ने अपनी क्रिप्टोकरंसी ट्रेडिंग ऐप का स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया और इसको कैप्शन दिया- “If I can hodl, you can HODL! (यदि मैं hodl कर सकता हूं तो आप भी कर सकते हैं HODL!) Shibes Unite!”

स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि डॉगकॉइन की होल्डिंग लगभग $1.5 मिलियन (लगभग 10.98 करोड़ रुपये) गिर चुकी थी। अप्रैल के शुरूआत में उन्होंने कहा था कि उनका निवेश लगभग $2 million (लगभग 14.65 करोड़ रुपये) तक बढ़ चुका है। पोस्ट होने के बाद जल्दी ही लोगों ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर कालेची ने कहा, "45 हजार से नीचे है लेकिन होल्ड कर रहे हैं।" वहीं एक अन्य यूजर StealAllTheInternets ने लिखा, "200 हजार से नीचे है लेकिन होल्ड कर रहे हैं।"

डॉगकॉइन की कीमत बढ़ने की उम्मीद में ArnaldoFagiolini ने लिखा, "कोई बुरे दिन नहीं है, भविष्य उज्जल होगा।HODL" एक अन्य यूजर DogeGodFathe ने कॉन्टेस्सोटो को लेजेन्ड कहा। Dogecoin के उदय ने बहुत से लोगों का ध्यान इस साल की शुरूआत में अपनी ओर खींचा। जिसका श्रेय स्वयं को Dogefather कहने वाले Elon Musk को जाता है। स्पेस एक्स और टेस्ला के सीईओ मस्क ने पिछले दिनों ये भी घोषणा कर दी कि अब टेस्ला बिटकॉइन को पेमेंट के रूप में नहीं स्वीकर करेगी। उन्होंने कहा कि वह डिवलेपर के साथ मिलकर डॉगकॉइन की कीमतों में सुधार लाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद उसकी कीमतों कुछ उभार देखा भी गया।

एक मीम की तरह लॉन्च हुए Shiba Inu डॉग से प्रेरित Dogecoin की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। यह डिजिटल संपत्ति शनिवार 8 मई को अपनी अब तक सबसे ऊंची कीमत $0.72 (लगभग 52.74 रुपये) पर पहुंच गई थी। हालांकि विशेषज्ञों ने इसकी बढ़ती कीमतों के बावजूद भी डिजिटल करंसी के जोखिमों को बताते हुए कहा कि इसकी कीमतें जितनी तेजी से ऊपर जाती हैं उतनी ही तेजी से नीचे भी आ जाती हैं। हालांकि जो लोग जोखिम उठा सकते हैं उनके लिए इस क्रिप्टोकरंसी का उदय एक हवा का झोंका साबित हुआ है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »