फ्लाइट अटेंडेंट की Apple Watch के जरिए हवा में ही बचा ली गई एक महिला की जान, जानें पूरा मामला

Apple Watch में मौजूद SpO2 फीचर रेड ब्लड सेल द्वारा मनुष्य के फेफड़ों से शरीर के बाकी हिस्सों तक ले जाने वाले ऑक्सीजन के प्रतिशत को मापता है, जिसमें लो लेवल का दिखाना मतलब सांस लेने की समस्या की ओर इशारा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 जनवरी 2024 18:52 IST
ख़ास बातें
  • Apple Watch में मौजूद एक ब्लड ऑक्सिजन सेचुरेशन मॉनिटरिंग सिस्टम
  • इसकी मदद से फ्लाइट में एक डॉक्टर ने मॉनिटर किया महिला का सेचुरेशन लेवल
  • Masimo के साथ पेटेंट विवाद के कारण कंपनी ने अपने 2 मॉडल से हटाया यह फीचर
Apple Watch में कुछ ऐसे फीचर्स हैं, जो कई बार कथित तौर पर लोगों की जान बचाने के काम आए हैं। ऐप्पल पिछले कुछ समय से अपने ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग फीचर को लेकर एक अन्य हेल्थ टेक से जुड़ी कंपनी के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही है, लेकिन इस फीचर ने हाल ही में एक डॉक्टर की मदद की, जिसने उड़ान के दौरान एक महिला की जान बचाई है। 70 वर्षीय अनाम ब्रिटिश महिला को 9 जनवरी को यूके से इटली की रयानएयर फ्लाइट में सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके कारण चालक दल के सदस्यों को आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए विमान में एक डॉक्टर की तलाश करनी पड़ी।

बीबीसी के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) के डॉक्टर राशिद रियाज उस फ्लाइट में थे और मदद के लिए आगे बढ़े। रिपोर्ट बताती है कि  43 वर्षीय डॉक्टर ने फ्लाइट क्रू से पूछा कि क्या उनके पास महिला की सेहत पर नजर रखने के लिए Apple Watch है। खुशकिसमती से एक फ्लाइट अटेंडेंट के पास ऐप्पल वॉच थी। इसके बाद डॉ. रियाज ने महिला मरीज के ऑक्सीजन लेवल को मापने के लिए वॉच के मॉनिटरिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया।
Advertisement

बता दें कि Apple Watch में मौजूद SpO2 फीचर रेड ब्लड सेल द्वारा मनुष्य के फेफड़ों से शरीर के बाकी हिस्सों तक ले जाने वाले ऑक्सीजन के प्रतिशत को मापता है, जिसमें लो लेवल का दिखाना मतलब सांस लेने की समस्या की ओर इशारा है।

डॉ. रियाज ने कहा कि Apple Watch ने उन्हें महिला की लो ऑक्सीजन सेचुरेशन का पता लगाने में मदद की और खुलासा किया कि उन्हें हेल्थ संबंधी समस्याएं लंबे समय से थी। डॉक्टर ने पब्लिकेशन को बताया, "ऐप्पल वॉच ने मुझे यह पता लगाने में मदद की कि मरीज में ऑक्सीजन की मात्रा कम थी।" इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों से ऑन-बोर्ड ऑक्सीजन सिलेंडर मांगा। इससे उन्हें लगभग एक घंटे बाद इटली में सुरक्षित रूप से उतरने तक महिला के सेचुरेशन लेवल को मॉनिटर करने और बनाए रखने की सुविधा मिली।
Advertisement

ऐप्पल के अनुसार, उसकी घड़ी पर ब्लड ऑक्सीजन ऐप चिकित्सा उपयोग के लिए नहीं है और इसे केवल "सामान्य फिटनेस उद्देश्यों" के लिए डिजाइन किया गया है।
Advertisement

बता दें कि मेडिकल टेक्नोलॉजी कंपनी Masimo के साथ पेटेंट विवाद के कारण पिछले हफ्ते Apple ने अपने Series 9 और Ultra 2 वॉच से इस ऐप को हटा दिया था।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.