PhonePe का धनतेरस ऑफर! 24 कैरेट गोल्ड की खरीद पर भारी कैशबैक! ये रहा तरीका

यह ऑफर 9 से 12 नवंबर तक मान्य है। यह ऑफर सिर्फ वन टाइम ट्रांजैक्शन के लिए वैध है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 नवंबर 2023 09:18 IST
ख़ास बातें
  • 1000 रुपये का डिजिटल गोल्ड खरीदने पर 3000 रुपये तक का कैशबैक।
  • यह ऑफर 9 से 12 नवंबर तक मान्य है।
  • प्रति यूजर एक ही बार ऑफर लागू होगा।

PhonePe पर Dhanteras Gold Cashback Offer मिल रहा है जिसके तहत डिजिटल गोल्ड की खरीद पर आप कैशबैक पा सकते हैं।

Photo Credit: Unsplash/Jinmin pang

दिवाली का त्यौहार नजदीक है और धनतेरस भी आने वाला है। धनतेरस के मौके पर लोग सोने-चांदी की खरीदारी करना पसंद करते हैं। तो कैसा हो अगर आपको सोने की खरीद पर कैशबैक भी मिल जाए! PhonePe के माध्यम से ऐसा ऑफर दिया जा रहा है। PhonePe पर Dhanteras Gold Cashback Offer मिल रहा है जिसके तहत डिजिटल गोल्ड की खरीद पर आप कैशबैक पा सकते हैं। फोन पे की ओर से ऑफर दिया जा रहा है जिसमें 1000 रुपये का डिजिटल गोल्ड खरीदने पर 3000 रुपये तक का कैशबैक पाया जा सकता है। 

फोन पे का ये धनतेरस ऑफर 9 से 12 नवंबर तक मान्य है। यह ऑफर सिर्फ वन टाइम ट्रांजैक्शन के लिए वैध है। साथ ही प्रति यूजर एक ही बार ऑफर लागू होगा। यहां पर फायदे का सौदा ये भी है कि कस्टमर सर्टिफाइड 24K गोल्ड डिजिटल रूप से खरीद सकते हैं। इसमें किसी तरह के मेकिंग चार्ज नहीं लगते हैं। साथ ही कस्टमर बैंक-ग्रेड गोल्ड लॉकर में फ्री स्टोरेज भी पाते हैं। यानी कि घर बैठे आप गोल्ड खरीद सकते हैं और फिर बाद में उसे बेच भी सकते हैं। 

गोल्ड बेचने के समय कस्टमर के खाते में 48 घंटे के भीतर पैसा आ जाता है, ऐसा कंपनी की ओर से कहा गया है। कंपनी यहां पर कस्टमर को सहूलियत दे रही है कि वह अपनी मनचाही रकम के गोल्ड में इनवेस्ट कर सकता है। साथ ही बता दें कि बैंक-ग्रेड लॉकर 5 साल के लिए फ्री स्टोरेज उपलब्ध करवाते हैं। 

ऐसे पाएं कैशबैक
  • PhonePe ऐप पर जाकर सबसे पहले होमपेज पर Wealth ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • Wealth स्क्रीन पर जाने के बाद Gold को चुनें। 
  • यहां पर Buy One Time पर क्लिक करें। 
  • उसके बाद Buy in rupees पर क्लिक करें और कम से कम INR 1000 की कीमत का 24K गोल्ड यहां चुन लें। 
  • अब डिटेल्स चेक करें और Proceed to Pay पर क्लिक करें। 

इस तरह से आप 24K गोल्ड यहां से खरीद सकते हैं। PhonePe के पास 49 करोड़ रजिस्टर्ड यूजर हैं और 3.6 करोड़ से ज्यादा व्यापारी हैं। देश के 99 प्रतिशत के लगभग पोस्टल कोड में इसकी सर्विसेज मौजूद हैं। डिजिटल पेमेंट के अलावा अब फोन पे फाइनेंशिअल सर्विसेज जैसे इंश्योरेंस, म्युच्यूअल फंड, स्टॉक ब्रोकिंग और लेंडिंग में भी सर्विसेज दे रहा है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones This Week: Infinix Smart 20, Realme P4R 5G, Tecno Pova 8 जैसे धांसू फोन होंगे इस हफ्ते लॉन्च!
  2. Xiaomi Pad 8 हो गया महंगा! इतने रुपये बढ़ गई 9200mAh बैटरी वाले टैबलेट की कीमत
  3. 55W पावर वाला 20,000mAh का पावर बैंक Cuktech ने किया लॉन्च, LCD डिस्प्ले भी, जानें कीमत
  4. 3.1 किमी प्रति सेकेंड स्पीड से पृथ्वी की ओर आ रहा 35 फीट का एस्टरॉयड!
  5. CBSE 12th Re-Evaluation 2026: वैरिफिकेशन, री-इवैल्युएशन की लास्ट डेट आज, ऐसे करें अप्लाई
  6. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
  7. 14 हजार से सस्ता मिल रहा Realme X3 SuperZoom, 64MP 4 कैमरा से लैस, धांसू डील
  8. ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर अमेरिका ने लगाया बैन
  9. Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 2.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर
  10. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.