सिंगल चार्ज में 60 KM चलती है Detel की नई Made in India इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत मात्र Rs 39,999 रुपये

Detel EasyPlus इलेक्ट्रिक बाइक की भारत में कीमत 39,999 रुपये (GST हटा कर) है। कंपनी ने इसे मैटेलिक रेड और सिल्वर ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 सितंबर 2021 19:27 IST
ख़ास बातें
  • Detel ने लॉन्च की नई EasyPlus इलेक्ट्रिक बाइक
  • 39,999 रुपये (GST के बिना) कीमत की इस बाइक की बुकिंग 2,000 रुपये में होगी
  • चलाने के लिए नहीं होगी ड्राइविंग लाइसेंस और व्हीकल रजिस्ट्रेशन की जरूरत

Detel EasyPlus की भारत में कीमत 39,999 रुपये (GST के बिना) है

भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाज़ार में हलचल तेज़ हो रही है और इसकी वजह जानी-मानी कंपनियों और नए स्मार्टअप द्वारा एक के बाद एक इलेक्ट्रिक स्कूटर या इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च लॉन्च करना है। भारतीय मूल की एक और कंपनी Detel ने भी अब इस सेगमेंट में एंट्री ले ली है। बुधवार को कंपनी ने इलेक्ट्रिक बाइक EasyPlus को भारत में लॉन्च किया, जिसकी कीमत 39,999 रुपये एक्स-शोरूम है। यह मेड इन इंडिया अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Affordable electric two-wheeler) सिंगल चार्ज में 60 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है। एक और खास बात यह है कि इसे चलाने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं है।

Made in India Detel EasyPlus e-Bike की भारत में कीमत 39,999 रुपये (GST हटा कर) है। कंपनी ने इसे मैटेलिक रेड और सिल्वर ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया है। इस इलेक्ट्रिक बाइक को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से 1,999 रुपये में बुक किया जा सकता है और बची हुई पेमेंट डिलिवरी से 7 दिन पहले करनी होगी।
Advertisement

Detel EasyPlus इलेक्ट्रिक बाइक को हल्का और छोटा है, जिससे इसे चलाना आसान है। इसमें 250W क्षमता की मोटर मिलती है, जिसकी बदौलत यह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर अधिकमत 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड पर चल सकता है। इसमें पैडल सिस्टम भी है, जो बैटरी खत्म होने पर काम आ सकता है। कंपनी ने इसमें 48V 20Ah क्षमता का बैटरी पैक दिया है और दावा किया है कि यह सिंगल चार्ज में 60 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। बैटरी को 5A क्षमता के चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने चार्जिंग में लगने वाले समय की सटीक जानकारी नहीं दी है।

EasyPlus में 170mm की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है और इसकी लोडिंग कैपेसिटी (भार उठाने की क्षमता) 170 किलोग्राम है। इसमें डिस्क के बजाय ड्रम ब्रेक सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है और टायर्स को ट्यूबलेस रखा गया है। Detel के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक बाइक की वारंटी 1 साल की है और बैटरी की वारंटी 2 साल या 40,000 किलोमीटर है। जैसा की हमने बताया, कम स्पीड होने के कारण इसे चलाने के लिए आपको किसी प्रकार के ड्राइविंग लाइसेंस (DL) या व्हीकल रजिस्ट्रेशन जैसे दस्तावेज़ों की जरूरत नहीं पड़ेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  6. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  7. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  9. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  10. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.