Online Fraud: डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लेने के चक्कर में महिला ने गंवाए 61,900 रुपये, जानें पूरा मामला

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली की एक महिला, जो पेशे से टेलीविजन प्रोड्यूसर है, से 61,900 रुपये की ठगी हुई।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 मार्च 2023 19:33 IST
ख़ास बातें
  • महिला को इंटरनेट पर निजी क्लिनिक का नंबर मिला था
  • उसे अनाथालय के बच्चों को दान के रूप में 5 रुपये देने के लिए कहा गया
  • कई बार पेमेंट फेल होने के बाद उनके और उनकी माता के अकाउंट से पैसे कट गए
साइबरक्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और भारत इससे अछूता नहीं है। देश में कई हिस्सों से आए दिन स्कैम और हैकिंग की घटना रिपोर्ट की जा रही है। एक लेटेस्ट रिपोर्ट से पता चलता है कि दिल्ली की एक टेलीविजन प्रोड्यूसर से एक धोखेबाज ने कथित तौर पर 61,900 रुपये की ठगी की, जब उसने डॉक्टर से परामर्श के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने की कोशिश की। 

NDTV के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली की एक महिला, जो पेशे से टेलीविजन प्रोड्यूसर है, से 61,900 रुपये की ठगी हुई। पुलिस के अनुसार, दिल्ली के दरियागंज की रहने वाली और टेलीविजन कार्यक्रमों के निर्माता के रूप में काम करने वाली तबस्सुम कुरैशी ने आरोप लगाया है कि उसे दिल्ली में डॉक्टर की अपॉइंटमेंट दिलाने के बहाने एक जालसाज ने लगभग 61,900 रुपये ठग लिए। घटना 29 दिसंबर, 2022 की बताई जा रही है।

रिपोर्ट आगे बताती है कि तबस्सुम ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे इंटरनेट पर डॉ. सुमित जैन के निजी क्लिनिक का नंबर मिला था। जब उसने पहले नंबर मिलाया, तो कॉल कनेक्ट नहीं हुआ, लेकिन बाद में उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और संदिग्ध ने कहा कि वह अपॉइंटमेंट बुक करेगा।

पुलिस के अनुसार, "क्लिनिक के कर्मचारी के रूप में अपना परिचय देने के बाद, इस संदिग्ध ने तबस्सुम से पेमेंट लिंक के जरिए अनाथालय के बच्चों को दान के रूप में 5 रुपये देने के लिए कहा। महिला ने भुगतान करने की कोशिश की लेकिन पहले तो पेमेंट फेस हो गया, जिसके बाद उसने पेमेंट के लिए अपनी भाभी के मोबाइल का इस्तेमाल किया।"
Advertisement

पुलिस ने आगे बताया कि तबस्सुम की भाभी के मोबाइल से भी पेमेंट फेस रहा, लेकिन इसके 5-10 मिनट के बाद, उसे एक मैसेज मिला कि उसके अकाउंट से 51,900 रुपये काट लिए गए हैं।"
Advertisement

इतना ही नहीं, इसके कुछ मिनटों के बाद तबस्सुम को एक और मैसेज मिला कि उनकी माता सरदार कुरैशी के अकाउंट से भी 10,000 रुपये काट लिए गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने 28 फरवरी को सेंट्रल दिल्ली के साइबर पुलिस स्टेशन में धारा 420/120बी के तहत मामला दर्ज किया और अब मामले की जांच शुरू की जा चुकी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cybercrime, Cyber Crime, Cyber Fraud, online fraud
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.