Delhi Night Curfew From 10pm to 5am: नाइट कर्फ्यू के दौरान ट्रेवलिंग करने के लिए कैसे अप्लाई करें ई-पास? ये रहा तरीका...

जरूरी सेवा से जुड़े लोगों को नाइट कर्फ्यू में बाहर निकलने के लिए ई-पास की आवश्यकता पड़ेगी। दिल्ली सरकार ने वेब पोर्टल के जरिए ई-पास ज़ारी करना शुरू कर दिया है, जिसके साथ ही आप कर्फ्यू काल के दौरान बाहर ट्रेवल कर सकते हैं।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2021 14:03 IST
ख़ास बातें
  • नाइट कर्फ्यू के दौरान केवल जरूरी सेवा से जुड़े लोग ही बाहर निकल सकते हैं
  • जरूरी सेवा से जुड़े लोगों को ई-पास दिखाना होगा अनिवार्य
  • 30 अप्रैल तक रोज़ाना लगेगा नाइट कर्फ्यू

बैंक, इंश्योरेंज ऑफिस, एटीएम, पेट्रोल पंप आदि नाइट कर्फ्यू के दौरान खुले रहेंगे

दिल्ली में मंगलवार से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है, जो कि रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। यह नाइट कर्फ्यू 30 अप्रैल तक दिल्ली शहर में लागू रहने वाला है। देश की राजधानी में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया है। हालांकि, नाइट कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवा देने वाले लोगों को इससे छूट मिलेगी। हालांकि, जरूरी सेवा से जुड़े लोगों को नाइट कर्फ्यू में बाहर निकलने के लिए ई-पास की आवश्यकता पड़ेगी। दिल्ली सरकार ने वेब पोर्टल के जरिए ई-पास ज़ारी करना शुरू कर दिया है, जिसके साथ ही आप कर्फ्यू काल के दौरान बाहर ट्रेवल कर सकते हैं। ई-पास कैसे ऑनलाइन अप्लाई करें? और कौन-कौन ई-पास के लिए अप्लाई कर सकता है? इन सभी सवालों के जवाब आपको हमारे इस लेख में मिलेंगे।
 

Who can apply for e-pass

दिल्ली सरकार के निर्देश के अनुसार, किराने का सामान, फल, सब्जियां, दूध, और दवा जैसे आवश्यक सामान बेचने वाले लोगों ई-पास मिलने के बाद नाइट कर्फ्यू में बाहर ट्रेवल कर सकते हैं। इसी तरह, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ऑर्गनाइज़ेशन से जुड़े लोगों के पास भी ई-पास होना अनिवार्य है, तभी वह नाइट कर्फ्यू के दौरान बाहर निकल सकते हैं। इसके अलावा, प्राइवेट डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ भी वैध आईडी कार्ड दिखाकर कर्फ्यू के दौरान ट्रेवल कर सकते हैं।

जो यात्री एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के जरिए यात्रा कर रहे हो, उन्हें भी ई-पास के साथ ट्रेवल करने की छूट दी गई है। गर्भवती महिलाएं और मरीज़ अपने इलाज़ के लिए रात 10 बजे से 5 बजे के बीच ट्रेवल कर सकते हैं। बैंक, इंश्योरेंज ऑफिस, एटीएम, पेट्रोल पंप, एलपीजी, सीएनजी, पैट्रोलियम और गैस रिटटेल और स्टोरेज आउटलेट भी नाइट कर्फ्यू के दौरान खुले रहेंगे।
 

How to apply for e-pass to travel during night curfew in Delhi

- जरूरी सेवा से जुड़े लोग ई-पास पाने के लिए दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर जा सकतें हैं। जहां उन्हें Click Here to Apply for ePass for Night Curfew from 10:00 PM to 05:00 AM पर क्लिक करना होगा।
Advertisement

- अब अपने मनपसंद की भाषा चुनें और ड्रॉप-डाउन मैन्यू में से Select e-pass for travel during night-curfew पर क्लिक करें।

- यहां फोन नंबर, नाम, जिला और घर का पता आदि सबंधित अपनी डिटेल्स भरें।
Advertisement

- अब आपको ड्रॉप-डाउन मैन्यू लिस्ट से आपके द्वारा दी जाने वाली जरूरी सेवा की जानकारी देनी होगी, जैसे कि मीडिया, मैडिसिन, ग्रोसरी आदि।

- आपको कितने समय तक के लिए ई-पास चाहिए यह जानकारी भी आपको यहां भरनी होगी।
Advertisement

- अब ID proof अपलोड करें (फाइल का अधिकतम साइज़ 4MB होना चाहिए), जिसके साथ आपको अन्य डॉक्यूमेंट्स जैसे विजिटिंग कार्ड, शॉप व बिजनेस लाइसेंस आदि भी अपलोड करना होगा (फाइल का अधिकतम साइज़ 4MB होना चाहिए)।
Advertisement

- इसके बाद आपको Acknowledgement बटन पर क्लिक करना होगा और फिर अपनी रिक्वेस्ट को सबमिट कर दें। यह प्रक्रिया पूरे होते ही आपको ई-पाक रेफरेंस नंबर प्राप्त होगा, जिसका इस्तेमाल आप यह जानने के लिए कर सकते हैं कि आपको ई-पास प्राप्त होगा या नहीं।

गौरतलब है कि दिल्ली में 7 अप्रैल को 5,000 नए कोविड-19 केस रिकॉर्ड किए गए हैं। भारत में कोरोना वायरस महामारी से जुड़े मामले 1.15 लाख के पास पहुंच गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Night Curfew
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.