दिल्ली मेट्रो का सफर होगा बिलकुल फ्री, यहां से करनी होगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग

दिल्ली मेट्रो का किराया महंगा होने का बावजूद भी आप डिस्काउंट पर टिकट पा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 अगस्त 2025 06:00 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली मेट्रो ने टिकट के किराए में बढ़ोतरी कर दी है।
  • Rapido से दिल्ली मेट्रो टिकट बुक करने 50 रुपये की बचत हो रही है।
  • Uber से दिल्ली मेट्रो टिकट बुक करने पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है।

Photo Credit: Unsplash/Shivansh Singh

दिल्ली मेट्रो ने टिकट के किराए में बढ़ोतरी कर दी है। अगर आप अब मेट्रो से यात्रा करने का विचार कर रहे हैं तो आपको पहले के मुकाबले में 1-5 रुपये तक अधिक भुगतान करना होगा। अब तक सबसे कम सिर्फ 10 रुपये में यात्रा की जा सकती थी, लेकिन सोमवार यानी कि 25 अगस्त से कम से कम 11 रुपये न्यूनतम किराया कर दिया गया है। मगर आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अभी भी कई तरीके हैं, जिनके जरिए डिस्काउंट के साथ ऑनलाइन टिकट बुकिंग की जा सकती है। वहीं कुछ प्लेटफॉर्म तो मुफ्त में यात्रा का ऑप्शन प्रदान कर रहे हैं। आइए DMRC टिकट पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Rapido से होगी 50 रुपये की बचत


अगर आप ऑनलाइन मेट्रो टिकट बुक करना चाहते हैं तो Rapido ऐप अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। Rapido एक ऑफर की पेशकश कर रहा है, जिसमें ऑनलाइन मेट्रो टिकट बुक करने पर 50 रुपये तक बचत हो सकती है। अगर आप इसी कीमत के अंदर कहीं यात्रा कर रहे हैं तो आपको बिलकुल फ्री में यात्रा करने का मौका मिलेगा। इसके लिए सबसे पहले आपको जहां से यात्रा शुरू करनी है उस मेट्रो स्टेशन का नाम दर्ज करना है और फिर जहां तक जाना है उस स्टेशन का नाम दर्ज करना है। फिर आपको METRO कूपन अप्लाई करना है, जिससे आपको 50 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा, जब आप भुगतान पर जाएंगे तो आपको कोई भी पैसा नहीं देना होगा।

Advertisement

Uber से मिलेगा डिस्काउंट


Uber अभी अपने ग्राहकों को मेट्रो टिकट की खरीदारी पर डिस्काउंट की पेशकश कर रहा है। सबसे पहले आपको अपने फोन में Uber का ऐप डाउनलोड करना है। मेट्रो टिकट ऑप्शन पर जाना है। फिर मूल और गंतव्य स्टेशन दर्ज करना है और टिकट का चयन करना है। ग्राहकों को मेट्रो टिकट बुकिंग पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल सकता है। आपको बता दें कि यह डिस्काउंट अधिकतम 10 रुपये तक है तो आपको बस इतनी ही बचत होगी। इस प्रकार आप Uber ऐप के जरिए दिल्ली मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी के बावजूद भी बचत कर पाएंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.