Delhi AQI : पटाखों ने दिल्‍ली को फ‍िर प्रदूषण में धकेला! 900 तक पहुंचा एक्‍यूआई, जानें लेटेस्‍ट अपडेट

Delhi AQI post Diwali : तमाम इलाकों में एयर क्‍वॉलिटी इंडेक्‍स (AQI) 500 से ऊपर पहुंच गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 नवंबर 2023 10:18 IST
ख़ास बातें
  • दिल्‍ली में प्रदूषण का स्‍तर फ‍िर हुआ खतरनाक
  • दिवाली की आतिशबाजी के बाद बढ़ गया प्रदूषण
  • प्रदूषण का स्‍तर तमाम इलाकों में 500 के पार

AQI एक इंडिकेटर है जो किसी भी शहर की वायु गुणवत्ता को बताता है।

Delhi AQI post Diwali : कई हफ्तों से गंभीर ‘वायु प्रदूषण' की मार झेल रहे दिल्‍ली-एनसीआर के लोगों को दिवाली से ठीक पहले बारिश ने राहत पहुंचाई थी। लेकिन त्‍योहार का उत्‍साह शहर की हवा पर भारी पड़ गया। दिवाली पर जमकर चले पटाखों ने पराली के प्रभाव को पीछे छोड़ दिया और देश की राजधानी एक बार फ‍िर खतरनाक वायु प्रदूषण की चपेट में आ गई है। तमाम इलाकों में एयर क्‍वॉलिटी इंडेक्‍स (AQI) 500 से ऊपर पहुंच गया है।   

aqi.in के आंकड़ों से पता चला है कि दिल्‍ली की अगली सुबह 6 बजे दिल्‍ली में एयर क्‍वॉलिटी इंडेक्‍स ‘खतरनाक' और ‘गंभीर' के स्‍तर पर था। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक्यूआई 910, लाजपत नगर में 959 और करोल बाग में 779 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्‍ली के ज्‍यादातर इलाकों में औसत AQI 300 के आसपास था। 
 

गौरतलब है कि AQI एक इंडिकेटर है जो किसी भी शहर की वायु गुणवत्ता को बताता है। AQI का शून्य और 50 के बीच होना 'अच्छी' कैटिगरी में आता है। यह 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक' माना जाता है। 101 और 200 के बीच AQI 'मध्यम' माना जाता है। 201 और 300 के बीच यह 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब', 401 और 450 के बीच 'गंभीर' और 450 से ' अति गंभीर' माना जाता है। 
Advertisement

ना सिर्फ दिल्‍ली बल्कि दिवाली की रात नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबार के इलाकों में भी खूब आत‍िशबाजी हुई। तमाम सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स पर इससे जुड़े वीडियो देखे जा सकते हैं। ध्‍यान देने वाली बात है कि सुप्रीम कोर्ट के बैन के बावजूद दिवाली पर पटाखे चलाए गए। 

दिवाली के दिन दिल्‍ली में AQI का स्‍तर 218 पर था, जो बीते 3 सप्‍ताह में सबसे अच्‍छा और बीते 8 साल की दिवाली में सबसे बेहतर था। यह सब मुमकिन हुआ था दिवाली से ठीक पहले हुई बारिश के कारण। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.