Delhi Air Pollution: इन ऐप से चुटकी में जानें आपके एरिया में कितनी साफ है हवा

हम आपको कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से आप घर से निकलने से पहले अपने एरिया का पल्यूशन लेवल या AQI चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Written by Richa Sharma, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 नवंबर 2023 20:02 IST
ख़ास बातें
  • Plume Labs का Air Quality App भी AQI चेक करने के लिए अच्छा ऑप्शन है।
  • यह NO2, PM 2.5, PM 10, और O3 का डेटा भी दिखाता है।
  • ऐप Google Play Store के साथ ही App Store पर उपलब्ध है।

उत्तर भारत में क्वालिटी इनडेक्स के आंकड़े खतरनाक स्तर तक पहुंच चुके हैं।

उत्तर भारत के दिल्ली, हरियाणा, यूपी जैसे राज्यों समेत गुजरात और गोवा में भी इन दिनों प्रदूषण का कहर देखने को मिल रहा है। यहां पर एयर क्वालिटी इनडेक्स के आंकड़े खतरनाक स्तर तक पहुंच चुके हैं। अभी दिवाली का त्यौहार भी आना बाकी है जिससे स्थिति और ज्यादा बिगड़ने का अंदेशा है। ऐसे में बहुत से लोग घरों में एयर प्यूरिफायर भी लगवा रहे हैं। लेकिन हर वक्त घर में रहना संभव नहीं है, क्योंकि लोग कामकाज के चलते बाहर जरूर निकलते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से आप घर से निकलने से पहले अपने एरिया का पल्यूशन लेवल या AQI चेक कर सकते हैं। 

IQAir AirVisual | Air Quality
Advertisement
यह ऐप Google Play Store के साथ ही App Store पर उपलब्ध है। एंड्रॉयड और आईफोन के साथ ही यह स्मार्टवॉच और टैबलेट पर भी काम करता है। दुनियाभर के 5 लाख शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स यहां देखा जा सकता है। ऐप पर हेल्थ संबंधी सुझाव भी दिए जाते हैं। यह आने वाले 7 दिनों तक का वेदर फोरकास्ट भी दिखा सकता है। यह कई शहरों की एयर क्वालिटी एकसाथ दिखा सकता है। इसमें जानकारी को 2D और 3D व्यू में देखा जा सकता है। 

SAFAR-Air
इस ऐप को भारत के अर्थ साइंस मिनिस्ट्री द्वारा लॉन्च किया गया है। यह ऐप Google Play Store के साथ ही App Store पर उपलब्ध है। मंत्रालय ने इसे Indian Institute of Tropical Meteorology, Pune के साथ मिलकर तैयार किया है। यह भारत के मेट्रो शहरों का पल्यूशन लेवल और एयर क्वालिटी बताता है। जिसमें दिल्ली, मुंबई, पुणे, अहदाबाद जैसे बड़े शहर शामिल हैं। यह हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, और गुजराती में जानकारी दिखा सकता है। हालांकि अभी यह ऐप केवल सीमित एरिया ही कवर करता है। 
Advertisement

Plume Labs: Air Quality App
Plume Labs का Air Quality App भी AQI चेक करने के लिए अच्छा ऑप्शन है। ऐप Google Play Store के साथ ही App Store पर उपलब्ध है। यह रियल टाइम एयर क्वालिटी इंडेक्स दिखाता है। साथ ही 72 घंटे तक का फोरकास्ट दिखा सकता है। इस ऐप में यूजर पिछले 6 महीने तक के डेटा को भी देख सकता है। यह खतरनाक प्रदूषक तत्व जैसे NO2, PM 2.5, PM 10, और O3 का डेटा भी दिखाता है। प्रतिदिन यह दो रिपोर्ट दिखाता है जिसमें वर्तमान दिन का हाल और आने वाले दिन का फोरकास्ट दिखाया जाता है। 
Advertisement

Shoot! I Smoke
यह ऐप एयर क्वालिटी को मापने का बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। ऐप Google Play Store के साथ ही App Store पर उपलब्ध है। इस ऐप की रोचक बात ये है कि यह एयर क्वालिटी को सिगरेट के धुंए से तुलना करके बताता है। यानी कि आपके एरिया की एयर क्वालिटी कितनी सिगरेट के धुंए के बराबर है। इस ऐप में आपको PM2.5, PM10, CO, O3, NO2 और SO2 से संबंधित जानकारी भी दिखाई देती है। 
Advertisement

BreezoMeter Air Quality
यह ऐप Google Play Store के साथ ही App Store पर उपलब्ध है। यह 94 देशों के एयर क्वालिटी के बारे में बताता है। इसमें रियल टाइम डेटा के साथ ही आने वाले दिनों का फोरकास्ट भी दिखाया जाता है। यह बताता है कि आपके एरिया में कौन से प्रदूषक तत्व मौजूद हैं और वे संभावित रूप से कहां से आ रहे हैं। ऐप की मदद से इनसे बचाव का तरीका अपनाया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.