DDA Housing Scheme 2023: 32 हजार फ्लैट्स और पेंटहाउस बेच रहा है डीडीए, ऑनलाइन ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

इन फ्लैट्स की कीमत 11.5 लाख रुपये से शुरू होती है और लग्जरी पेंटहाउस 5 करोड़ रुपये तक जाते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 नवंबर 2023 20:41 IST
ख़ास बातें
  • DDA ने अपनी 'फेस्टिवल स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2023' शुरू की हुई है
  • इसके तहत 32,000 फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं
  • इनकी कीमत 11.5 लाख रुपये से शुरू हैं
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) अपनी 'फेस्टिवल स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2023' ('Festival Special Housing Scheme 2023) के तहत लक्जरी पेंटहाउस सहित 32,000 नए फ्लैटों की पेशकश कर रहा है। नए फ्लैट्स को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर बेचा जाना है। ये फ्लैट द्वारका, लोकनायकपुरम और नरेला में स्थित हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल 24,000 फ्लैट रहने के लिए पूरी तरह से तैयार किए जा चुका हैं और बाकी 8,500 का निर्माण अगले छह महीनों में पूरा हो जाएगा।

कीमतों की बात करें, तो इन फ्लैट्स की कीमत 11.5 लाख रुपये से शुरू होती है और लग्जरी पेंटहाउस 5 करोड़ रुपये तक जाते हैं। इस स्कीम में सभी कैटेगरी के फ्लैट शामिल हैं, जिनमें सुपर हाई-इनकम ग्रुप (SHIG), HIG (हाई-इनकम ग्रुप), MIG (मिडल-इनकम ग्रुप), LIG ​​(लो-इनकम ग्रुप) और EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) हैं। ये सभी फ्लैट्स नरेला, द्वारका सेक्टर 19B, द्वारका सेक्टर - 14, वसंत कुंज और लोकनायक पुरम में उपलब्ध हैं।

DDA के अनुसार, EWS फ्लैट्स की कीमत 11.5 लाख रुपये, LIG फ्लैट की कीमत 23 लाख रुपये, MIG फ्लैट की कीमत 1 करोड़ रुपये, HIG फ्लैट की कीमत 1.4 करोड़ रुपये और SHIG फ्लैट की कीमत 2.5 करोड़ रुपये से शुरू होती है। वहीं, 5 करोड़ रुपये से पेंटहाउस शुरू होते हैं।

द्वारका सेक्टर 14 और लोकनायक पुरम में कुछ MIG फ्लैटों के साथ लक्जरी फ्लैट, ई-नीलामी मोड के जरिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, द्वारका सेक्टर 19बी में 728 EWS फ्लैट, 316 LIG फ्लैट और द्वारका सेक्टर 14 में 1008 EWS फ्लैट, साथ ही लोकनायकपुरम में 224 EWS फ्लैट और नरेला में विभिन्न कैटेगरी में 28,000 से अधिक फ्लैट पहले आओ पहले पाओ के माध्यम से पेश किए जाएंगे।
Advertisement
 

DDA फ्लैट्स के लिए आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले DDA की आधिकारिक वेबसाइट https://dda.gov.in/ पर जाएं।   
अपना पैन और अन्य आवश्यक जानकारी के जरिए साइन-अप करें।
Advertisement
अब बनाए गए क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग-इन करें।
वेबसाइट पर स्कीम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।

नोट: अधिक जानकारी के लिए आप डीडीए कॉल सेंटर 1800-110-332 पर संपर्क कर सकते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: DDA, DDA scheme, DDA flats, DDA flats draw, DDA Scheme 2023
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.