Dance of the Hillary Virus: पाकिस्तान कर रहा भारतीयों पर साइबर अटैक

पाकिस्तान कथित तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भारतीय नागरिकों को निशाना बनाकर साइबर अटैक करने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 मई 2025 18:56 IST
ख़ास बातें
  • भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष चल रहा है।
  • पाकिस्तान भारतीयों को निशाना बनाकर साइबर अटैक करने की कोशिश कर रहा है।
  • इसी प्रकार के एक मैलवेयर का नाम डांस ऑफ द हिलेरी वायरस है।

डांस ऑफ द हिलेरी वायरस का खतरा भारत पर है।

Photo Credit: Unsplash/ Towfiqu barbhuiya

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष चल रहा है। ऐसे में पाकिस्तान कथित तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भारतीय नागरिकों को निशाना बनाकर साइबर अटैक करने की कोशिश कर रहा है। खूफिया एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है, जिसमें लोगों को अंजान फाइल या लिंक को खोलने के लिए सावधान किया गया है। इनका उपयोग साइबर अटैक में किया जा सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

भारतीय सशस्त्र बल पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमले कर रहे हैं, जिसमें इस्लामाबाद जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं। पड़ोसी देश ने कथित तौर पर जवाबी कार्रवाई में साइबर कैंपेन शुरू किया है। पाकिस्तान निजी जानकारी और वित्तीय डाटा चोरी करने के लिए मैलवेयर फैलाने के लिए वॉट्सऐप, ईमेल, फेसबुक और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहा है।

इसी प्रकार के एक मैलवेयर का नाम डांस ऑफ द हिलेरी वायरस है, जिसे वीडियो फाइल या डॉक्यूमेंट के तौर पर फैलाया जा रहा है। सिक्योरिटी एक्सपर्ट ने चेतावनी दी है कि एक बार सक्रिय होने पर, वायरस मोबाइल उपकरणों या कंप्यूटरों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे हैकर्स को बैंक क्रेडेंशियल समेत प्राइवेसी डाटा का एक्सेस मिल सकता है।

ऐसा कहा जाता है कि वायरस संदिग्ध लिंक या अटैचमेंट के जरिए आता है। खासतौर पर जिनके फाइल नाम .exe में खत्म होते हैं जैसे कि tasksche.exe आदि। ऑथोरिटी यूजर्स से किसी भी अंजान फाइल पर क्लिक करने या उसे खोलने से बचने का आग्रह कर रहे हैं। भारत ने हाल ही में पाकिस्तान की सैन्य आक्रामकता का कड़ा जवाब दिया है। भारतीय सशस्त्र बलों ने कई आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। ड्रोन और मिसाइल को एक्टिव कर दिया है और पाकिस्तानी शहरों में काफी नुकसान पहुंचाया है। पाकिस्तान ने कथित तौर पर देश में लॉकडाउन लगा दिया है। नागरिकों को सतर्क रहने, फेक जानकारी या असत्यापित जानकारी फैलाने से बचना चाहिए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.