टेक्नोलॉजी की उड़ान, ड्रोन बन गया पोस्टमैन! असम में शुरू हुई ड्रोन वाली हाईटेक डाक सर्विस

नेटवर्क असम और हिमाचल प्रदेश के कुल 150 रूटों को कवर करेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अगस्त 2026 12:28 IST
ख़ास बातें
  • डाक बैग के लिए ड्रोन सर्विस की शुरुआत की तैयारी पूरी
  • असम में 40 रूटों पर ड्रोन आधारित डाक सेवा शुरू करने की योजना
  • असम और हिमाचल प्रदेश के कुल 150 रूटों को कवर करने की योजना

असम में शाखा डाकघरों के बीच डाक बैगों के लिए ड्रोन सर्विस को शुरू किया गया है।

Photo Credit: X/@JM_Scindia

असम में डाकिया को हाईटेक कर दिया गया है। अब वहां पोस्ट साइकल या डाकिया से नहीं, बल्कि ड्रोन से पहुंचा करेंगे। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसकी जानकारी दी। डाक बैग के लिए ड्रोन सर्विस की शुरुआत राज्य में कर दी गई है। असम में डाक परिवहन के लिए यह पहली उड़ान है जिससे कि अब राज्य के दूरदराज और दुर्गम इलाकों में डाक सेवाओं को तेज बनाया जा सकेगा। 

असम में शाखा डाकघरों के बीच डाक बैगों के लिए ड्रोन सर्विस को शुरू किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि इंडिया पोस्ट और स्काई एयर मोबिलिटी के सहयोग से असम में 40 रूटों पर ड्रोन आधारित डाक सेवा शुरू की जा रही है। नेटवर्क असम और हिमाचल प्रदेश के कुल 150 रूटों को कवर करेगा। ड्रोन सर्विस का मेन मकसद डाक परिवह को तेज, भरोसेमंद और ट्रैक किए जाने योग्य बनाना है। 

Advertisement

Dak via Drone in Assam… ✉️ @IndiaPostOffice is taking postal connectivity to the skies, with the inaugural drone run for transmission of Branch Post Office bags in Assam.

In partnership with M/s Skye Air Mobility, 40 routes across Assam will be part of a 150-route drone… pic.twitter.com/xFrWWr3WtX

— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) August 11, 2026

ड्रोन डाक सर्विस उन क्षेत्रों के लिए वरदान साबित होगी जहां पर मनुष्य का आसानी से पहुंच पाना बहुत मुश्किल होता है। दुर्गम स्थानों के लिए यह समय की बचत तो करेगा ही, साथ ही सर्विस को भरोसेमंद भी बनाएगा। यह तकनीकी की नई उड़ान है जिससे अब डाक सेवाओं को देश के हर कोने तक पहुंचाया जा सकेगा। पहाड़ी इलाकों में परिवहन एक बड़ी चुनौती रहा है। कुछ स्थान ऐसे भी हैं जहां सड़क मार्ग से भी पहुंचना बहुत मुश्किल है। ऐसे में ड्रोन सर्विस परिवहन संबंधी चुनौतियों को दूर करने के साथ-साथ ट्रैकिंग में भी सहायक होगी। 

बता दें कि इस तरह की सर्विसेज की शुरुआत पोस्ट विभाग की तरफ से हिमाचल प्रदेश में भी जून में की गई थी। हिमाचल के मंडी प्रधान डाकघर और रिहरधार शाखा डाकघर के बीच ड्रोन आधारित डाक एवं पार्सल सेवा कुछ समय पहले ही शुरू की गई थी। डाक विभाग के अनुसार योजना ग्रामीण डाक सेवकों और डाक कर्मचारियों के साथ हुई बातचीत के दौरान सामने आए सुझावों के आधार पर तैयार की गई है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Dak via drone, drone postal service

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.