Cyrus Mistry Accident Case: डॉ पंडोले के नाम पहले से थे ओवर-स्पीडिंग के कई ई-चालान

दुर्घटनाग्रस्त हुई कार Mercedes Benz की GLC लग्जरी SUV थी। सायरस मिस्त्री और जहांगीर कार की पिछले सीट पर बैठे थे और उन्होंने सीटबेल्ट नहीं पहनी थी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2022 19:02 IST
ख़ास बातें
  • जांच की जिम्मेदारी महाराष्ट्र के पालघर डिस्ट्रिक्ट पुलिस विभाग के पास है
  • पंडोले पहले से रैश ड्राइविंग करती आई हैं
  • इस दुर्घटना में सायरस मिस्त्री और उनके दोस्त की मृत्यु हो गई थी

दुर्घटनाग्रस्त हुई कार Mercedes Benz की GLC लग्जरी SUV थी

सितंबर में टाटा सन्स (Tata Sons) के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की एक दुखद दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार चला रही डॉ. अनाहिता पंडोले को खतरनाक ड्राइविंग के जुर्म में हिरासत में लिया था। अब, सामने आया है कि पंडोले पहली बार रैश ड्राइविंग नहीं कर रही थी, बल्कि उनके नाम पहले से कई ट्रैफिक चालान है। 

NDTV के अनुसार, गुरुवार को पुलिस ने बयान के जरिए जानकारी दी कि डॉ. अनाहिता पंडोले के नाम पहले से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के लिए कई चालान जारी किए जा चुके थे। इनमें से कई चालान 2020 से तेज रफ्तार के लिए जारी किए गए थे। पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने कहा, "ऐसे कम से कम सात उदाहरण थे जिनमें डॉ. अनाहिता गाड़ी चलाते हुए और तेज रफ्तार में पाई गईं, जो स्पीड कैमरों में कैद हो गईं।"

Advertisement

सायरस मिस्त्री की मृत्यु के इस केस की जांच की जिम्मेदारी महाराष्ट्र के पालघर डिस्ट्रिक्ट पुलिस विभाग के पास है, जिसने अपनी जांच में पाया कि पंडोले पहले से रैश ड्राइविंग करती आई हैं। बता दें कि सितंबर की शुरुआत में तेज रफ्तार Mercedes-Benz कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण कार की पिछले सीट पर बैठे सायरस और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की मौत हो गई थी और कार चला रहीं अनाहिता पंडोले और को-पैसेंजर सीट पर बैठे उनके पति दारियस को गंभीर चोटें आईं।

पुलिस का कहना है कि पंडोले के खिलाफ जारी इन ई-चालान को चार्ज-शीट का हिस्सा बना लिया है। दुर्घटनाग्रस्त कार J M Financials के नाम रजिस्टर्ड थी और डॉ अनाहिता पंडोले द्वारा इस्तेमाल की जा रही थी।

पालघर पुलिस ने नवंबर में डॉक्टर अनाहिता के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया था। उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के अलावा भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (ए) (उतावलेपन और लापरवाही से मौत का कारण), 279 (सार्वजनिक सड़क पर तेज गति से गाड़ी चलाना) और 337 (जीवन और दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालकर मौत का कारण) के तहत मामला कासा थाने में दर्ज है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.