चीन के बाद अब थाईलैंड ने गिराई क्रिप्टो करेंसी पर गाज!

चीन के बाद अब थाईलैंड ने भी कई क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। चीन के बाद थाईलैंड ऐसा करने वाला एशिया का दूसरा देश है जिसने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 जून 2021 10:53 IST
ख़ास बातें
  • थाईलैंड द्वारा व्यापार प्रतिबंधित डिजिटल कॉइन में डॉजकॉइन भी शामिल।
  • देश की वित्तीय प्रणाली की सुरक्षा के हवाले से लगाया प्रतिबंध।
  • पिछले दिनों चीन ने बिटकॉइन माइनिंग पर लगाया था प्रतिबंध।

बिटकॉइन और डॉजकॉइन की कीमतों में बीते हफ्तों में अत्यधिक अस्थिरता देखने को मिली है।

क्रिप्टोकरेंसी बाजार के लिए हर दिन नई खबरें आ रही हैं। कभी कोई देश इसके साथ आगे बढ़ने की दिशा में कदम उठाता है तो कोई इस डिजिटल करेंसी पर प्रतिबंध लगा देता है। चीन के बाद अब थाईलैंड ने भी कई क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। चीन के बाद थाईलैंड ऐसा करने वाला एशिया का दूसरा देश है जिसने यह कदम उठाया है। थाई सिक्योरिटी और एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने अत्यधिक सट्टा की जाने वाली क्रिप्टोकरेंसी और नॉन फन्जिबल टोकन (NFTs) के व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें मीम आधारित क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन भी शामिल है। कहा गया है कि प्रतिबंध का उद्देश्य व्यापारियों को ऐसे टोकन से बचाना है जिनका "कोई स्पष्ट उद्देश्य या वस्तु नहीं है" और जिनकी कीमतें सोशल मीडिया के रुझानों और ऑनलाइन प्रभावी व्यक्तियों से प्रभावित हैं। प्रतिबंध में "फैन टोकन" भी शामिल हैं जो उन मशहूर हस्तियों की लोकप्रियता पर चल रहे हैं जिनसे वे प्रभावित हैं।

हालांकि थाई नागरिक इन यूटीलिटी टोकन और डिजिटल कॉइन में व्यापार करने के लिए स्वतंत्र हैं। मगर क्रिप्टोकरेंसी पर नियमों को कड़ा करने का उद्देश्य थाईलैंड के भीतर इन परिसंपत्तियों में डील करने वाली एक्सचेंज के लिए इसे मुश्किल बनाना और देश के फाइनेंशियल सिस्टम को सुरक्षित करना है।
Advertisement

SEC ने एक बयान में कहा कि इन व्यापारों को संभालने वाले एक्सचेंजों को नोटिफिकेशन जारी होने (11 जून) के 30 दिनों के भीतर संशोधित नियमों का पालन करना आवश्यक है। SEC नोटिफिकेशन ने एक्सचेंजों को यूटीलिटी टोकन या क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित सेवाएं प्रदान करने से प्रतिबंधित कर दिया है जो निम्न में से किसी भी वर्ग से संबंधित हैं- मीम टोकन, फैन टोकन, एनएफटी या अपूरणीय टोकन, और डिजिटल टोकन जो ब्लॉकचेन लेन-देन में उपयोग किए जाते हैं और डिजिटल संपत्ति एक्सचेंज या संबंधित व्यक्ति द्वारा जारी किए जाते हैं। 

बीते हफ्तों में Bitcoin और Dogecoin जैसे कुछ प्रमुख क्रिप्टो कॉइन ने अत्यधिक अस्थिरता दिखाई है। शुरू में सबसे उच्च स्तर को छूने के बाद ये कॉइन फिर सबसे न्यूनतम कीमतों पर गोता लगाने लगे। इस अस्थिरता के लिए मुख्य रूप से इन डिजिटल परिसंपत्तियों के व्यापार पर चीनी कार्रवाई और एलन मस्क जैसे टेक अरबपतियों के विवादास्पद या नकारात्मक ट्वीट्स को जिम्मेदार ठहराया गया था। मस्क ने Bitcoin में पेमेंट स्वीकार करने के लिए अपनी कंपनी टेस्ला के फैसले को अचानक उलट दिया था। 17 जून को सुबह 10 बजे (IST) खबर लिखने तक भारत में बिटकॉइन की कीमत 28.67 लाख रुपये थी। वहीं भारत में डॉजकॉइन की कीमत 23.11 रुपये थी। 
Advertisement

कुछ दिनों पहले एलन मस्क ने बिटकॉइन को लेकर बयान दिया था कि इसकी माइनिंग से पर्यावरण को बहुत अधिक नुकसान पहुंच रहा है। उसके बाद मस्क का बयान आया कि वह डॉजकॉइन के डेवलपर्स से इसकी माइनिंग के संबंध में बात कर रहे हैं ताकि इसकी ट्रेडिंग के लिए एनर्जी एफिशिएंट तरीका निकाला जा सके। मगर उसके बाद से उन्होंने इसके बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है।

Advertisement
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के ट्वीट शुरू से ही निवेशकों के मन में दुविधा पैदा करते आ रहे हैं। कई बार निवेशकों की ओर से उनको कहा गया है कि वह इस मामले पर ट्वीट करने से बचें। पिछले महीने क्रिप्टोबाजार में आई भारी गिरावट के लिए निवेशकों ने एलन मस्क को ही जिम्मेदार ठहराया था।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.