160 km रेंज वाले Crayon Envy 2022 इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने के लिए नहीं चाहिए ड्राइविंग लाइसेंस, जानें कीमत

Crayon Motors Envy लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 64,000 रुपये रखी गई है। जैसा कि हमने बताया, लो-स्पीड स्कूटर होने के नाते इसे चलाने के लिए यूजर को ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 मार्च 2022 13:35 IST
ख़ास बातें
  • इस लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 64,000 रुपये रखी गई है
  • Envy इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप सिंगल चार्ज पर 160 km तक चला सकते हैं
  • जियो टैगिंग और सेंट्रल लॉकिंग भी शामिल से लैस आता है Envy 2022

नए Envy इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 64,000 रुपये है

Crayon Motors ने भारत में अपना लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर Envy लॉन्च किया है, जिसे चलाने के लिए यूजर को ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी। लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर होने के नाते इसकी टॉप स्पीड को 25 kmph पर सीमित किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह ई-स्कूटर सिंगल चार्ज में 160 km की रेंज निकाल सकता है।

Crayon Motors के 2022 Envy लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 64,000 रुपये रखी गई है। जैसा कि हमने बताया, लो-स्पीड स्कूटर होने के नाते इसे चलाने के लिए यूजर को ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ेगी। Crayon Envy इलेक्ट्रिक स्कूटर को 4 कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें व्हाइट, ब्लैक, ब्लू और सिल्वर कलर शामिल हैं। Envy को कंपनी 100 से अधिक रिटेल लोकेशन पर उपलब्ध कराएगी। 
Advertisement

2022 Envy इलेक्ट्रिक स्कूटर 250W BLDC मोटर पर के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि स्कूटर की मैक्सिमम स्पीड 25 kmph पर सीमित रखी गई है। Envy इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप सिंगल चार्ज पर 160 km तक चला सकते हैं। ई-स्कूटर चलाने की लागत 14 पैसे प्रति किमी बताई गई है।

यह ट्यूबलेस टायर, डिस्क ब्रेक और 150 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें जियो टैगिंग और सेंट्रल लॉकिंग भी शामिल हैं। स्कूटर में एक डिजिटल स्पीडोमीटर और मोबाइल चार्जिंग भी है। ई-स्कूटर में कीलेस स्टार्ट और रिवर्स असिस्ट भी मिलता है। इसकी एक और खासियत इसमें मिलने वाला बड़ा लगेज स्पेस है।
Advertisement

कंपनी का कहना है कि क्रेयॉन का नया ई-स्कूटर पर्यावरण के अनुकूल हैं और भारत में लोकल लेवल पर विकसित किए गए हैं। इसके मोटर और कंट्रोलर पर दो साल की वारंटी है। Crayon Envy को कंपनी के गाजियाबाद प्लांट में डिजाइन और निर्मित किया गया है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric scooters, Crayon Motors
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  7. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.