कोविड-19 के केस बढ़े, फोन में रखेंगे ये ऐप्स तो कोरोना वायरस से कर पाएंगे बचाव

देश में फिर से कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। दिन प्रतिदिन मामले बढ़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 मई 2025 16:54 IST
ख़ास बातें
  • देश में फिर से कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है।
  • देश में कोविड-19 के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।
  • कोविड-19 से बचाव के लिए डिजिटली मजबूत होना भी जरूरी है।

देश में कोविड-19 के केस बढ़ रहे हैं।

Photo Credit: Unsplash/Fusion Medical Animation

देश में फिर से कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। दिन प्रतिदिन मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब यानी कि शुक्रवार तक 1828 एक्टिव केस हो चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश में कोरोना से 15 लोगों को मौत हो चुकी हैं, जिसमें महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। वहीं सबसे ज्यादा अधिक एक्टिव मामले 727 केरल में पहुंच गए हैं। ऐसे में सभी को सावधान और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। डिजिटल युग में खुद को डिजिटली मजबूत करने की बहुत ज्यादा जरूरी है। ऐसे में हम आपको उन ऐप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें कोरोनावायरस से बचाव से लड़ने के लिए स्मार्टफोन में रखना बहुत जरूरी है। आइए इन ऐप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आरोग्य सेतु (Aarogya Setu)
Advertisement
आरोग्य सेतु को सरकार ने कोविड 19 की ट्रैकिंग लिए तैयार किया था। इस ऐप के जरिए यूजर्स को उनके आसपास मौजूद संक्रमित लोगों की जानकारी मिलती है। इसमें आप अपना सेल्फ असेसमेंट करके अपने जोखिम की कंडीशन भी चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स इसमें वैक्सीनेशन से संबंधित जानकारी और सर्टिफिकेशन भी पा सकते हैं।

कोविन ऐप (CoWIN App)
भारत सरकार ने CoWIN ऐप को भी कोरोनावायरस के दौरान ही बनाया था। इस ऐप का उपयोग कोरोना वैक्सीन पंजीकरण, स्लॉट बुकिंग, वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र आदि डाउनलोड करने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा वैक्सीनेशन को भी ट्रैक किया जा सकता है। इस ऐप के जरिए यूजर्स अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर स्लॉट बुक कर सकते हैं और वैक्सीनेशन की पूरी जानकारी पा सकते हैं। CoWIN ऐप के अलावा वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
Advertisement

सचेत ऐप (Sachet App)
Sachet App को सरकार ने जनता को आमतौर पर संभावित प्राकृतिक आपदा से आगाह करने के लिए तैयार किया था। इसके अलावा यह अधिकृत सरकारी स्रोतों और अधिकारियों से चेतावनी प्रदान करता है। हालांकि, इसमें हेल्थ इमरजेंसी अलर्ट और अन्य जानकारी भी मिलती हैं। यह रियल-टाइम अलर्ट प्रदान करता है और नागरिकों के लिए बहुत उपयोगी हो सकता है।
Advertisement

गूगल मैप्स (Google Maps)
Google Maps लोकेशन सर्च करने के लिए सबसे बेहतर ऐप्स में से एक है। इससे मैप्स, नेविगेशन और लोकेशन बेस्ड सर्विस मिलती है। गूगल द्वारा तैयार यह ऐप आपको किसी भी जगह पहुंचने में मददगार साबित होती है। इस ऐप के जरिए आप नजदीकी कोविड-19 टेस्ट केंद्र, हॉस्पिटल, वैक्सीनेशन केंद्र और आक्सीजन सप्लाई आदि करने वालों को खोज सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , CoronaVirus, Aarogya Setu, CoWIN App, Sachet App, Google Maps

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4000 सस्ता मिल रहा Realme का 50MP Sony कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  2. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  3. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
  4. कानों में ईयरिंग की तरह लगेंगे Xiaomi के नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे!
  5. BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV भारत में लॉन्च, 608Km रेंज और 9 एयरबैग्स से लैस, जानें कीमत
  6. सर्दियों के लिए खास Signify ने वाटर हीटर और रूम हीटर किए लॉन्च, कीमत ₹5999 से शुरू
  7. Samsung ने Warby Parker, Gentle Monster इंटेलिजेंट आईवियर किए लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  8. Xiaomi की नई स्मार्टवॉट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन की बैटरी!
  9. 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला Oppo A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. ₹46 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.