Tesla कार के ऑटोपायलट फीचर का कमाल, महिला ने चलती कार में बच्चे को दिया जन्म

जन्म देने वाली 33 वर्षिय महिला का नाम यिरान शेरी (Yiran Sherry) है। सितंबर में पैदा हुए इस बच्चे को 'फर्स्ट टेस्ला बेबी' (First Tesla Baby) कहा जा रहा है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2021 22:31 IST
ख़ास बातें
  • चलती Tesla Model 3 में अमेरिका में एक महिला ने जन्मी बच्ची
  • ऑटोपायलट मोड पर कार को रख दिया इस साहस से भरे काम को अंजाम
  • सिंतबर में जन्मी इस बच्ची का नाम मेव (Maeve) है

Tesla की सभी कारों में ऑटोपायलट मोड फीचर मिलता है

इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) अपनी कारों में ऑटोपायलट फीचर के लिए भी काफी तारीफ बटोरती है। हालांकि, इस सिस्टम के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के लिए कभी टेस्ला को आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है, तो कभी इस सिस्टम को लोगों की जान बचाने के लिए सराहना भी मिली है। लेटेस्ट किस्से को भी अच्छी खबर के रूप में देखा जा सकता है, जहां अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक महिला ने अपनी टेस्ला इलेक्ट्रिक कार (Tesla electric car) को ऑटोपायलट मोड पर डालकर बच्चे को जन्म दिया।

बच्चे को जन्म देने वाली महिला के पति Keating Sherry ने ट्वीट के जरिए यह खबर शेयर की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा "मेरी पत्नी ने साहसपूर्वक हमारी बच्ची मेव (Maeve) को हमारी टेस्ला मॉडल 3 (Tesla Model 3) के फ्रंट सीट पर जन्म दिया, जब [हम] अस्पताल के रास्ते में थे।"
 

आगे की जानकारी फिलाडेल्फिया के अखबार The Philadelphia Inquirer में दी गई है। जन्म देने वाली 33 वर्षिय महिला का नाम यिरान शेरी (Yiran Sherry) है। सितंबर में पैदा हुए इस बच्चे को 'फर्स्ट टेस्ला बेबी' (First Tesla Baby) कहा जा रहा है। बच्चे के जन्म के लिए यिरान और कीटिंग अपनी Tesla Model 3 इलेक्ट्रिक कार में अस्पताल जा रहे थे, लेकिन यिरान को रास्ते में ही लेबर पेन शुरू हो गया।

परेशानी बढ़ने पर उन्होंने कार में ही बच्चे को जन्म देने का फैसला किया। पेंसिल्वेनिया के वेन निवासी यिरान ने कहा “हमने मान लिया था कि हम अस्पताल पहुंच जाएंगे। कीटिंग ने आराम से कार चलाई और अस्पताल जल्दी पहुंचने के लिए हड़बड़ी में ऑटोपायलट का इस्तेमाल किया।" उन्होंने बताया कि वे अपने पति को बताया की बच्ची का सर बाहर आ रहा है, लेकिन उनका फोकस उस समय कार की स्क्रीन पर दिखाई दे रहे मैप पर था।
Advertisement

आखिरकार, दोनों ने कार का ऑटोपायलट इस्तेमाल करते हुए बच्चे को कार में ही जन्म देने का फैसला किया। इसके बाद अस्पताल पहुंचने के बाद नर्स ने बच्चे की गर्भनाल को कार की फ्रंट सीट पर ही काटा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.