Corning Gorilla Glass 7i हुआ लॉन्च, 1 मीटर से गिरने पर भी नहीं होगा डिस्प्ले को नुकसान

Corning Incorporated ने हाल ही में गोरिल्ला ग्लास 7आई (Gorilla Glass 7i) लॉन्च किया है, जो खासतौर पर मिड-रेंज और किफायती स्मार्टफोन के लिए डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जून 2024 16:58 IST
ख़ास बातें
  • Corning Incorporated ने हाल ही में गोरिल्ला ग्लास 7आई लॉन्च किया है।
  • Gorilla Glass 7i मिड-रेंज, किफायती स्मार्टफोन के लिए डिजाइन किया गया है।
  • Gorilla Glass 7i ग्लास ड्यूराबिलिटी में काफी सुधार के साथ आता है।

Corning Gorilla Glass 7i खरोंच से सुरक्षा प्रदान करता है।

Photo Credit: Corning

Corning Incorporated ने हाल ही में गोरिल्ला ग्लास 7आई (Gorilla Glass 7i) लॉन्च किया है, जो खासतौर पर मिड-रेंज और किफायती स्मार्टफोन के लिए डिजाइन किया गया है। यह नया अपग्रेड वर्तमान मार्केट में मौजूद कई मिड-कैटेगरी डिवासेज में इस्तेमाल किए जाने वाले पुराने गोरिल्ला ग्लास वेरिएंट की तुलना में गिरने से और खरोंचों से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा।

Corning Gorilla Glass 7i Features


Corning Gorilla Glass 7i मिड कैटेगरी के फोन में दिए जाने वाले पुराने गोरिल्ला ग्लास वर्जन जैसे कि गोरिल्ला ग्लास 5 की जगह लेगा। बजट फोन खरीदने वालों को ज्यादा एडवांस सॉल्युशन मिलेगा जो कि उनके फोन की सेफ्टी करेगा। इसके साथ ही साथ मिड कैटेगरी के डिवाइसेज में हाई क्वालिटी वाले डिस्प्ले को भी फिट करता है।

कॉर्निंग की प्रेस रिलीज के अनुसार, नया ग्लास ड्यूराबिलिटी में काफी सुधार के साथ आता है। लैब टेस्ट से पता चलता है कि 7i खुरदरी सतह जैसे डामर पर 1 मीटर तक गिरने से बच सकता है, जबकि एल्युमिनोसिलिकेट ग्लास आमतौर पर बहुत कम ऊंचाई लगभग 0.5 मीटर या उससे कम पर भी खराब हो जाते हैं।

गिरने से सुरक्षा के अलावा Gorilla Glass 7i मार्केट में उपलब्ध कुछ अन्य लिथियम एलुमिनोसिलिकेट कवर ग्लास की तुलना में डबल खरोंच से सुरक्षा प्रदान करता है। यह मिड-कैटेगरी के स्मार्टफोन ब्रांड के लिए एक नया सॉल्युशन लग रहा है जो कि बिना ज्यादा खर्च किए बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  2. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.