आपका नाम, लोकेशन और हिस्ट्री सब हो रहा है ट्रैक, डेटा कलेक्शन के टेस्ट में Chrome+ Gemini की जोड़ी अव्वल!

Surfshark की रिसर्च के अनुसार, Google Chrome मोबाइल ब्राउजर और उसमें इंटीग्रेटेड Gemini AI 24 अलग-अलग डेटा टाइप्स को सीधे यूजर से जोड़कर इकट्ठा करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 अक्टूबर 2025 08:00 IST
ख़ास बातें
  • Chrome और Gemini मिलकर 24 तरह का यूजर डेटा इकट्ठा करते हैं
  • Brave सिर्फ दो डेटा पॉइंट्स कलेक्ट करता है
  • Perplexity Comet 10 डेटा पॉइंट्स कलेक्ट करता है

Photo Credit: Gadgets 360

Google ने हाल ही में अपने Chrome ब्राउजर में Gemini AI को इंटीग्रेट करने की घोषणा की, जिससे यूजर्स के लिए ब्राउजिंग और टास्क मैनेजमेंट आसान हो जाएगा। हालांकि सुविधा जितनी आकर्षक है, उतना ही जरूरी है कि यूजर्स समझें कि इस इंटीग्रेशन के चलते कितनी व्यक्तिगत जानकारी इकट्ठा हो रही है। एक रिसर्च ने पांच प्रमुख एजेंटिक AI ब्राउजर्स पर डेटा प्राइवेसी को एनालाइज किया है और इसमें Chrome सबसे डेटा-हंग्री ब्राउजर के रूप में सामने आया है, यानी यह यूजर्स का सबसे ज्यादा डेटा इकट्ठा करता हुआ पाया गया है। चलिए विस्तार से जानते हैं।

Chrome + Gemini: सबसे ज्यादा डेटा इकट्ठा करता है

Surfshark की रिसर्च के अनुसार, Google Chrome मोबाइल ब्राउजर और उसमें इंटीग्रेटेड Gemini AI 24 अलग-अलग डेटा टाइप्स को सीधे यूजर से जोड़कर इकट्ठा करता है। इसमें यूजर का नाम, लोकेशन, डिवाइस आईडी, ब्राउजिंग और सर्च हिस्ट्री, प्रोडक्ट इंटरैक्शन्स और खरीदारी की हिस्ट्री शामिल हैं। इसका मतलब है कि Chrome + Gemini का इस्तेमाल करते समय आपकी प्राइवेसी पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ सकता है।

Microsoft Edge + Copilot: Chrome के मुकाबले कम डेटा इकट्ठा करता है

Microsoft ने अपने Edge ब्राउजर में Copilot AI को इंटीग्रेट किया है। Edge खुद छह प्रकार के डेटा इकट्ठा करता है, जैसे कि कस्टमर सपोर्ट जानकारी, ब्राउजिंग हिस्ट्री, डिवाइस आईडी, प्रोडक्ट इंटरैक्शन और परफॉर्मेंस डेटा। इसके अलावा Copilot AI नाम, लोकेशन, फोटो या वीडियो, ऑडियो डेटा, सर्च हिस्ट्री, यूजर आईडी, विज्ञापन डेटा और डायग्नोस्टिक डेटा भी इकट्ठा करता है। हालांकि Chrome की तुलना में Edge डेटा के मामले में कम "हंग्री" पाया गया।

Perplexity Comet और Opera Neon: प्राइवेसी पर ज्यादा ध्यान

रिसर्च में Perplexity के Comet ब्राउजर और Opera Neon को भी टेस्ट किया गया। Comet फिलहाल केवल डेस्कटॉप यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसका मोबाइल ऐप App Store पर है और यह Gemini या Copilot की तुलना में कम डेटा इकट्ठा करता है, जिसमें कुल 10 डेटा टाइप्स है, जैसे लोकेशन, यूजर आईडी, डिवाइस आईडी, प्रोडक्ट इंटरैक्शन और खरीदारी की हिस्ट्री।

Advertisement

वहीं, Opera का AI ब्राउजर Neon अभी अल्फा स्टेज में है और मोबाइल पर Aria AI के रूप में उपलब्ध है। इसने टेस्ट में केवल छह डेटा पॉइंट्स को इकट्ठा किया और इनमें से कोई भी यूजर से सीधे लिंक नहीं है। यह मुख्य रूप से थर्ड-पार्टी विज्ञापन और एनालिटिक्स के लिए डेटा इकट्ठा करता है।

Brave + Leo: सबसे प्राइवेसी-कॉन्शियस

Brave ब्राउजर के मोबाइल वर्जन में इंटीग्रेटेड AI Leo सबसे प्राइवेसी-कॉन्शियस है। यह केवल दो डेटा पॉइंट्स इकट्ठा करता है - यूसेज डेटा (एनालिटिक्स के लिए) और यूजर आईडी (ऐप फंक्शनैलिटी के लिए)। इसका मतलब है कि एजेंटिक AI फीचर्स के साथ भी ब्राउजर प्राइवेसी के लिए डिजाइन किया जा सकता है।

Advertisement

एक्सटेंशन का खतरा

Surfshark की रिसर्च में यह भी बताया गया है कि Chrome, Edge और Firefox जैसे ब्राउजर्स में ChatGPT जैसे एजेंटिक AI एक्सटेंशन जोड़े जा सकते हैं। ये एक्सटेंशन बेहद उपयोगी हैं, लेकिन इन्हें इंस्टॉल करने से एडिशनल पर्सनल डेटा थर्ड-पार्टी कंपनियों तक पहुंच सकता है। इसलिए यूजर्स को यह समझना जरूरी है कि कौन सा ब्राउजर और कौन सा AI टूल डेटा प्राइवेसी और फंक्शनैलिटी के बीच संतुलन प्रदान करता है।

Advertisement

कैसे की गई ये रिसर्च?

इस स्टडी में पांच प्रमुख एजेंटिक AI ब्राउजर्स का डेटा स्टोरिंग प्रैक्टिस देखी गई। डेटा पॉइंट्स की संख्या और टाइप निर्धारित करने के लिए आधिकारिक प्राइवेसी पॉलिसीज और ऐप स्टोर डिस्क्लोजर्स (सितंबर 2025 तक) का विश्लेषण किया गया। हालांकि, Perplexity Comet मोबाइल ब्राउजर और Opera Neon अभी App Store पर उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए केवल वर्तमान में उपलब्ध ऐप्स का विश्लेषण किया गया।

Surfshark की रिपोर्ट में Chrome और Gemini के बारे में क्या खुलासा हुआ है?

रिपोर्ट में बताया गया है कि Chrome और Gemini मिलकर 24 तरह का यूजर डेटा इकट्ठा करते हैं, जिसमें नाम, लोकेशन, डिवाइस आईडी, ब्राउजिंग और सर्च हिस्ट्री जैसी जानकारी शामिल है।

Advertisement

Chrome और Gemini सबसे ज्यादा डेटा क्यों कलेक्ट करते हैं?

Google का इकोसिस्टम ज्यादा इंटीग्रेटेड है और Gemini जैसे AI टूल्स पर्सनलाइजेशन के लिए डाटा पर निर्भर करते हैं, इसलिए यह सबसे ज्यादा डेटा कलेक्ट करते हैं।

Microsoft Edge और Copilot कितना डेटा कलेक्ट करते हैं?

Edge और Copilot मिलकर यूजर का नाम, लोकेशन, ब्राउजिंग हिस्ट्री, डिवाइस आईडी, ऑडियो-वीडियो और एडवरटाइजिंग डेटा समेत 10 से ज्यादा डेटा पॉइंट्स कलेक्ट करते हैं, लेकिन Chrome-Gemini से कम।

Brave का Leo AI ब्राउजर क्यों सबसे प्राइवेसी-फ्रेंडली माना जा रहा है?

Brave सिर्फ दो डेटा पॉइंट्स कलेक्ट करता है - Usage Data और User ID। Surfshark के मुताबिक यह सबसे कम डेटा-हंग्री AI ब्राउजर है।

Opera और Perplexity का डेटा कलेक्शन कैसा है?

Perplexity Comet 10 डेटा पॉइंट्स कलेक्ट करता है, जबकि Opera का AI Aria सिर्फ 6 डेटा पॉइंट्स लेता है और वह भी सीधे यूजर से लिंक नहीं होते।

क्या AI ब्राउजर इस्तेमाल करना सुरक्षित है?

AI ब्राउजर इस्तेमाल करने से सुविधा मिलती है, लेकिन यूजर्स को यह जानना जरूरी है कि उनका कितना और कौन सा डेटा कलेक्ट किया जा रहा है। प्राइवेसी-कॉन्शस यूजर्स के लिए Brave या Opera बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  4. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.