ये टेक कंपनी दे रही अपने कर्मचारियों को 1.5 करोड़ के फ्लैट, जानें क्यों

कंपनी अपने कर्मचारियों को 5 साल काम करने पर फ्लैट दे रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2025 11:53 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी अपने कर्मचारियों को फ्लैट दे रही है।
  • झेजियांग गुओशेंग ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स बनाती है।
  • फ्लैट कंपनी के इंडस्ट्रियल बेस से 5 किलोमीटर के पास मौजूद हैं।

कर्मचारियों को फ्लैट के लिए सिर्फ एक शर्त पूरी करनी होगी।

Photo Credit: Unsplash/ Jakub Żerdzicki

आपने अक्सर सुना होगा कि कंपनियां अपने कर्मचारियों को रिवार्ड के तौर पर बोनस देती हैं, महंगे-महंगे गिफ्ट देती हैं और कई कंपनियां तो नई कारें भी गिफ्ट में देती हैं। मगर अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पर कंपनी अपने कर्मचारियों को फ्लैट दे रही है वो भी सिर्फ 5 साल तक काम करने पर। जी हां चीन में मौजूद टेक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को लंबे समय तक बनाए रखने के प्रोत्साहन के लिए 18 फ्लैट गिफ्ट देने की योजना बनाई है।

झेजियांग गुओशेंग ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स बनाने का काम करती है। इस कंपनी में 450 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। ऐसे में कंपनी स्किल्ड टेक्निकल और मैनेजिंग कर्मचारियों को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए फ्लैट गिफ्ट दे रही है, क्योंकि कई प्रवासी कर्मचारी हैं जिनके पास अपने ऑफिस के पास घर नहीं है। ऐसे में कंपनी उन्हें ऑफिस के नजदीक ही घर देकर उन्हें स्थाई करने का प्रयास कर रही है।

कंपनी का यह हाउसिंग प्रोग्राम उन कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है जो काम के लिए दूसरे स्थानों पर ट्रांसफर होते हैं। कई लोगों के लिए इंडस्ट्रियल एरिया के पास लंबे समय तक किराए पर रहना महंगा और अनिश्चित होता है और प्रोपर्टी खरीदना अक्सर उनकी पहुंच से बाहर होता है। फ्लैट प्रदान करने की योजना से मासिक सैलरी से अलग स्टैबिलिटी प्रदान की जा रही है।

कंपनी द्वारा प्रदान किए जा रहे सभी फ्लैट कंपनी के इंडस्ट्रियल बेस से 5 किलोमीटर के पास मौजूद हैं। इससे कर्मचारियों के लिए रोजाना आने-जाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा और काम-काज भी आसान से होता रहेगा। प्रत्येक फ्लैट का साइज करीब 1,076 से 1,615 वर्ग फुट है। इन फ्लैट की कीमत 1.3 करोड़ से लेकर 1.5 करोड़ रुपये तक है।

ये शर्त करनी होगी पूरी
कंपनी द्वारा प्रदान किए जा रहे फ्लैट का मालिकाना हक तुरंत ही ट्रांसफर नहीं होगा। कर्मचारियों को फ्लैट मिलने के बाद 5 साल की सर्विस पूरी करनी होगी, जिसके बाद घर आधिकारिक तौर पर उनके नाम पर ट्रांसफर हो जाएगा। कर्मचारियों को सिर्फ रेनोवेशन का खर्च देना होगा। सभी 18 फ्लैट खरीद लिए गए हैं। हालांकि, इस साल सिर्फ 5 कर्माचारियों को फ्लैट दिए जा रहे हैं और बाकियों को अगले साल दिए जाएंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Gift, Flat, China, Tech News

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
  2. Oppo Reno 16 Pro 5G लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6700mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  3. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
  4. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  5. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme फोन, जानें पूरी डील
  6. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  3. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  4. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  5. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  6. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  7. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
  8. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
  9. फोन के पीछे चिपकने वाला Belkin 10000mAh पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस करेगा चार्ज!
  10. Bitcoin पर बिकवाली का प्रेशर, 20 महीनों के निचले लेवल पर प्राइस 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.