iPhone से भी सस्ती मिल रही ये धाकड़ इलेक्ट्रिक कार, माइलेज और स्पीड जानकर उड़ जाएंगे होश

इलेक्ट्रिक कार की तुलना iPhone से की जाए तो उसके 1TB वेरिएंट की कीमत Apple की ऑफिशियल साइट पर 1,79,900 रुपये है। यानी कि इस हिसाब से यह फोन की कीमत 2100 डॉलर यानी कि करीबन 1,67,205 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 सितंबर 2022 12:00 IST
ख़ास बातें
  • ElectricKar K5 की कीमत करीबन 1,67,205 रुपये रखी हुई है।
  • ElectricKar K5 की टॉप स्पीड 40 किमी प्रति घंटा से ज्यादा नहीं है।
  • ElectricKar K5 को एक बार चार्ज करके 52 से 66 किमी तक चलाया जा सकता है।

Photo Credit: Alibaba/Apple

अगर आप किसी इलेक्ट्रिक कार को खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपको लगता है कि इलेक्ट्रिक कारों की कीमत अधिक ही होती है तो यह कथन गलत साबित होने वाला है। जी हां हम आपको दुनिया की एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार के बारे में बता रहे हैं जो कि बेहद सस्ते दामों में खरीद के लिए उपलब्ध है। ई-कॉमर्स साइट Alibaba.com के मुताबिक ElectricKar K5 बिक्री के लिए उपलब्ध है। यहां हम आपको ElectricKar K5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ElectricKar K5 को एक इलेक्ट्रिक क्वाड्रिसाइकिल के तौर पर पेश किया गया है, जिसमें दो लोग आराम से बैठ सकते हैं। अलीबाबा पर इसकी कीमत 2100 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 1,67,205 रुपये रखी हुई है। अब कीमत इतनी कम है कि इससे महंगा तो आईफोन 12 प्रो मैक्स हो सकता है। अब ऐसे में इस इलेक्ट्रिक कार का परफॉर्मेंस भी कुछ खास नहीं है। 
 

ElectricKar K5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो ElectricKar K5 की टॉप स्पीड 40 किमी प्रति घंटा से ज्यादा नहीं है। रेंज की बात की जाए तो इसे एक बार चार्ज करके 52 से 66 किमी तक चलाया जा सकता है। चार्जिंग समय की बात की जाए तो यह एक बार फुल चार्ज होने पर कम से कम 8 घंटे का समय ले सकती है। ElectricKar को रीगल रैप्टर मोटर्स द्वारा तैयार किया जाता है, जो इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने वाली कंपनी है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि इस कार का इस्तेमाल हर देश में नहीं किया जा सकता है, क्योंकि इसके लिए सरकार की मंजूरी बहुत जरूरी है।

मौजूदा समय में भारतीय बाजार में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Mahindra eVerito है, जिसकी दिल्ली में शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9, 12,515 रुपये है। ऐसे में चीन में उपलब्ध यह इलेक्ट्रिक कार काफी सस्ती साबित हो सकती है। अगर इस इलेक्ट्रिक कार की तुलना iPhone से की जाए तो उसके 1TB वेरिएंट की कीमत Apple की ऑफिशियल साइट पर 1,79,900 रुपये है। यानी कि इस हिसाब से यह फोन की कीमत 2100 डॉलर यानी कि करीबन 1,67,205 रुपये है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ElectricKar K5, Cheapest Electric Car, Apple iPhone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  5. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.