अब भारत में बनेंगे सेमी कंडक्टर, गुजरात में CG SEMI OSAT फेसिलिटी में काम शुरू, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

गुजरात के साणंद में CG सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OSAT) फेसिलिटी कमर्शियल प्रोडक्शन की शुरुआत हुई है

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जुलाई 2026 15:24 IST
ख़ास बातें
  • गुजरात के साणंद में CG सेमी OSAT फेसिलिटी शुरू हुई है।
  • चिप टेस्टिंग अगस्त 2025 में शुरू हुई थी।
  • इस फेसिलिटी की नींव मार्च 2024 में शुरू हुई है।

चिप टेस्टिंग अगस्त 2025 में शुरू हुई।

Photo Credit: X/@narendramodi

गुजरात के साणंद में CG सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OSAT) फेसिलिटी कमर्शियल प्रोडक्शन की शुरुआत हुई है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यह फेसिलिटी भारत का तीसरा सेमीकंडक्टर प्लांट है जो 2026 में काम करना शुरू करेगा। यह देश को एक सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बनाने के बड़े प्रयास का हिस्सा है। पीएम मोदी ने काम की तेज स्पीड का क्रेडिट इंजीनियरों, कर्मचारियों और इंडस्ट्री पार्टनर्स को दिया। यहां हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे डिजाइन इन इंडिया और मेक इन इंडिया फ्रेमवर्क के तहत भारत की लगातार ग्रोथ का पता चलता है। इसका मकसद डिजाइन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक पूरी इलेक्ट्रॉनिक्स वैल्यू चेन को मजबूत करना है। भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा पिछले दशक में हुई इलेक्ट्रॉनिक्स क्रांति का ही अगला कदम है। इसमें प्रोडक्ट से शुरू होकर कंपोनेंट्स और अब सेमीकंडक्टर तक पहुंचा है।

Advertisement

प्रोजेक्ट की समय-सीमा और काम पूरा होने की प्रक्रिया
इसकी शुरुआत मार्च 2024 में शुरू हुई है। चिप टेस्टिंग अगस्त 2025 में शुरू हुई। वहीं कमर्शियल प्रोडक्शन जुलाई 2026 से शुरू हुआ। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि काम पूरा होने की समय-सीमा करीब 27 महीने है। 

CG SEMI OSAT फेसिलिटी को जापान की कंपनी रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है। इसमें भारतीय, जापानी और थाई कॉलेब्रेशन से ₹7,600 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया गया है। इसकी मौजूदा क्षमता सालाना 20 करोड़ यूनिट है, जिसका भविष्य में सालाना 500 करोड़ यूनिट तक विस्तार होना है। इन चिप्स का इस्तेमाल ऑटोमोटिव सिस्टम, स्कूटर और इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट में किया जाएगा। भारत से इन्हें जापान, अमेरिका और यूरोप में निर्यात करने का प्लान है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग अलग यूनिट के बजाय इकोसिस्टम-बेस्ड ग्रोथ पर निर्भर करती है। साणंद अब सिलिकॉन वैली, सिनचू साइंस पार्क और त्सुकुबा साइंस सिटी जैसे ग्लोबल हब की तरह ही एक सेमीकंडक्टर क्लस्टर के तौर पर उभर रहा है। इस इलाके में पहले से मौजूद कंपनियों में माइक्रोन, केन्स और सीजी सेमी शामिल हैं। केमिकल सप्लायर, टेस्टिंग फेसिलिटी, डिजाइन सेंटर और सेमीकंडक्टर स्टार्टअप जैसी इंडस्ट्री के साथ इस इकोसिस्टम के और बढ़ने की उम्मीद है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
संबंधित ख़बरें
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.