CES 2023 : दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट में दिख सकती है Sony की कार, 3D लैपटॉप और बहुत कुछ

दुनियाभर के टेक्‍नॉलजी लवर्स, टेक जर्नलिस्‍ट और टेक कंपनियां CES को अपने-अपने अंदाज में टटोलने की कोशिश करेंगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जनवरी 2023 19:14 IST
ख़ास बातें
  • 5 जनवरी से अमेरिका के लास वेगास में शुरू होगा CES
  • कंस्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स शो (CES) को सबसे बड़ा टेक 'मेला' कहा जाता है
  • कई बड़ी कंपनियां इसमें हिस्‍सा ले रही हैं

CES 2023 में शामिल होने के लिए 2800 से ज्‍यादा कंपनियों ने हस्‍ताक्षर किए हैं। इनमें सैमसंग, एमेजॉन, गूगल, एलजी, माइक्रोसॉफ्ट, पैनासॉनिक और आसुस जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

टेक्‍नॉलजी के सबसे बड़े ‘मेले' कंस्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स शो (CES) का आगाज 5 जनवरी से अमेरिका के लास वेगास में होने जा रहा है। कोरोना की कारण बीते 2 साल से इसमें रौनक नहीं आ पाई थी। इस बार इसे फुल कैपिसिटी के साथ आयोजित किया जा रहा है। दुनियाभर के टेक्‍नॉलजी लवर्स, टेक जर्नलिस्‍ट और टेक कंपनियां CES को अपने-अपने अंदाज में टटोलने की कोशिश करेंगी। हम आपको बताने जा रहे हैं उन संभावित गैजेट्स के बारे में, जिनकी झलक CES 2023 में दिखाई दे सकती है। 
 

5 से 8 जनवरी के बीच आयोजन 

CES 2023 का अयोजन 5 से 8 जनवरी के बीच लास वेगास कन्‍वेंशन सेंटर में होगा। हालांकि ज्‍यादातर प्रमुख घोषणाएं दो दिन पहले हो जाएंगी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इवेंट में एमेजॉन, सैमसंग और मेटा समेत कई टेक दिग्गजों के कुछ नए प्रोडक्‍ट्स देखने को मिलेंगे। इवेंट के आयोजक, कंस्‍यूमर टेक्‍नॉलजी असोसिएशन (CTA) का कहना है कि सीईएस दुनिया का सबसे इन्फ्लूएन्शल टेक इवेंट है। यह वो जगह है जहां दुनिया के सबसे बड़े ब्रैंड बिजनेस करते हैं और नए पार्टनरों से मिलते हैं।
 

2800 से ज्‍यादा कंपनियां जुड़ी हैं CES 2023 से 

CES 2023 में शामिल होने के लिए 2800 से ज्‍यादा कंपनियों ने हस्‍ताक्षर किए हैं। इनमें सैमसंग, एमेजॉन, गूगल, एलजी, माइक्रोसॉफ्ट, पैनासॉनिक और आसुस जैसे बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि ऐपल (Apple) इस आयोजन का हिस्‍सा नहीं होगी। कई कंपनियों ने अबतक नहीं बताया है कि उनके पास CES 2023 में पेश करने के लिए क्‍या खास है, जबकि कई कंपनियों ने टीजर के जरिए इसका क्‍लू दिया है।    
 

सैमसंग और सोनी ने कर ली है तैयारी 

रिपोर्टों के अनुसार, इवेंट शुरू होने से पहले सैमसंग 4 जनवरी को एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करने जा रही है, जिसके इनवाइट भेज दिए गए हैं। कंपनी, इंटरनेट-कनेक्‍टेड डिवाइसेज की कैटिगरी में कुछ पेश कर सकती है। 
इस बीच सोनी (Sony) ने एक टीजर वीडियो रिलीज किया है, जो किसी कार का लगता है। यह क्‍या है इससे पर्दा 4 जनवरी को हटेगा। गौरतलब है कि सोनी ने इलेक्ट्रिक वीकल्‍स के प्रोडक्‍शन और बिक्री के लिए होंडा के साथ पार्टनरशिप की है।
Advertisement



सोनी का इरादा साल 2025 से इलेक्ट्रिक वीकल्‍स बेचने का है। सोनी का PlayStation VR2 भी फरवरी में रिलीज होने वाला है। यह एक रिएलिटी हेडसेट है, जो PlayStation 5 के साथ काम करेगा। इसकी झलक भी CES 2023 में दिखाई दे सकती है। 
Advertisement
 

लैपटॉप सेगमेंट में नजर आएगा काफी कुछ

ऐसी अफवाहें हैं कि आसुस एक 3D OLED लैपटॉप लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने ‘विटनेस द चेंज' लाइन्‍स के साथ दिसंबर में एक टीजर वीडियो भी पोस्‍ट किया था।
 

रिपोर्टों के अनुसार, डेल, एचपी और लेनोवो नए 2-इन-1एस या गेमिंग पर फोकस्‍ड मॉनिटर पेश करेंगी। एमेजॉन ने CES 2023 के लिए एक वेबपेज तैयार किया है, लेकिन प्रोडक्‍ट्स के बारे में अभी ज्‍यादा जानकारी नहीं है। 
Advertisement
 

एक लाख लोग पहुंचते हैं हर साल  

हर साल लास वेगास में आयोजित होने वाला CES को दुनिया का सबसे बड़ा टेक्‍नॉलजी ‘मेला' कहा जाता है। इसकी शुरुआत साल 1967 में हुई थी। तब करीब 250 कंपनियां और 17500 लोगों ने इसमें हिस्‍सा लिया था। शुरू में यह न्‍यू यॉर्क में हुआ करता था, फ‍िर इसे स्‍थायी रूप से लास वेगास में आयोजित किया जाने लगा। अब हर साल इसमें करीब 1 लाख लोग पहुंचते हैं।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  4. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  3. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  5. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  8. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  9. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  10. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.