Microsoft Edge चलाते हैं तो कभी भी हैक हो सकता है लैपटॉप-PC, तुरंत करें ये काम

CERT-In ने Microsoft Edge यूजर्स के लिए हाई सीवेरिटी चेतावनी जारी की है। पुराने वर्जन में रिमोट कोड एक्सीक्यूशन की गंभीर खामी पाई गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 फरवरी 2026 14:25 IST
ख़ास बातें
  • CERT-In ने Edge में हाई जोखिम खामी बताई
  • 144.0.3719.115 से पुराने वर्जन प्रभावित
  • रिमोट कोड एक्सीक्यूशन से सिस्टम खतरे में

Microsoft Edge ब्राउजर के 144.0.3719.115 और इससे पुराने वर्जन प्रभावित

भारत सरकार की साइबर एजेंसी CERT-In ने Microsoft Edge यूजर्स के लिए हाई सीवेरिटी अलर्ट जारी किया है। CERT-In की Vulnerability Note CIVN-2026-0092 के मुताबिक Edge के कुछ पुराने वर्जन में गंभीर सुरक्षा खामी पाई गई है, जिससे अटैकर्स टारगेट सिस्टम पर मनमाना कोड चला सकते हैं। एजेंसी ने यूजर्स और ऑर्गेनाइजेशन को तुरंत ब्राउजर अपडेट करने की सलाह दी है, क्योंकि यह खामी सिस्टम से समझौता और संवेदनशील डेटा लीक का कारण बन सकती है।

CERT-In द्वारा 16 फरवरी 2026 को जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि Microsoft Edge के 144.0.3719.115 से पुराने वर्जन प्रभावित हैं। एजेंसी के अनुसार यह रिमोट कोड एक्सीक्यूशन से जुड़ी खामी है, जो libvpx में heap buffer overflow की वजह से पैदा होती है। इस तकनीकी कमजोरी का फायदा उठाकर कोई रिमोट अटैकर यूजर को गलत इरादे के लिए तैयार किए गए वेब पेज पर ले जाकर सिस्टम में मनमाना कोड चला सकता है।

एडवाइजरी में बताया गया है कि अटैकर को सिस्टम तक फिजिकल एक्सेस की जरूरत नहीं होती। केवल एक गलत लिंक या वेबपेज के जरिए यह खामी (Vulnerability) ट्रिगर की जा सकती है। यदि अटैक सफल होता है, तो अनऑथोराइज्ड एक्सेस, सिस्टम कंट्रोल और सेंसेटिव डेटा के एक्सपोज होने का खतरा हो सकता है। CERT-In ने इसे "High Severity" कैटेगिरी में रखा है।

CERT-In ने समाधान के तौर पर Microsoft द्वारा जारी लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच लागू करने की सलाह दी है। यूजर्स Edge ब्राउजर को अपडेट करने के लिए Settings में जाकर About Microsoft Edge सेक्शन खोल सकते हैं। यहां ब्राउजर अपने आप नए अपडेट की जांच करेगा और उपलब्ध लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करेगा। अपडेट इंस्टॉल होने के बाद ब्राउजर रीस्टार्ट करना जरूरी होगा।

इसी तरह MeitY के तहत काम करने वाली एजेंसी ने एक और नोट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि यदि किसी यूजर का Chrome वर्जन Linux पर 144.0.7559.75 से पुराना है या Windows और Mac पर 145.0.7632.75/76 से पुराना है, तो सिस्टम खतरे में हो सकता है। एडवाइजरी के मुताबिक यह खामी “Use After Free” बग से जुड़ी है, जो ब्राउजर के CSS कंपोनेंट में पाई गई है। इस तकनीकी खामी के चलते Chrome क्लियर की जा चुकी मेमोरी का इस्तेमाल जारी रख सकता है, जिसका फायदा हमलावर उठा सकते हैं।

Advertisement

यहां भी Chrome ब्राउजर को अपडेट करने की सलाह दी गई है। इसके लिए यूजर को Chrome ब्राउजर के टॉप राइट कॉर्नर में दिए गए तीन डॉट मेन्यू पर क्लिक कर Settings में जाना होगा और About Chrome सेक्शन खोलना होगा। यहां ब्राउजर अपने आप नए अपडेट की जांच करेगा और लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना शुरू कर देगा। इंस्टॉलेशन के बाद ब्राउजर को रीस्टार्ट करना जरूरी होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.