एक YouTuber के घर का CCTV हैक कर इंटरनेट पर शेयर कर दिए आपत्तिजनक वीडियो, आपको भी रखना है इन बातों का ध्यान

यूट्यूबर ईस्पोर्ट्स में भी एक्टिव है। उसे वीडियो लीक होने के बारे में तब पता चला जब शनिवार को एक दोस्त ने उसे इसके बारे में बताया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2023 21:02 IST
ख़ास बातें
  • मुंबई स्थित एक यूट्यूबर के घर के अंदर लगा CCTV हुआ हैक
  • यूट्यूबर की बिना कपड़ों की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल की
  • वीडियो में मां और बहन भी दिखाई दे रहे हैं

Photo Credit: Pexels

मुंबई स्थित एक यूट्यूबर के घर का CCTV हैक कर लिया गया और उसके व परिवार के सदस्यों के आपत्तिजनक वीडियो को इंटरनेट पर लीक कर दिया गया है। युवक को इसका तब पता चला, जब उसने इंटरनेट पर इन वीडियो को खुद देखा। युवक ने पुलिस पर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी है और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले में कार्यवाई शुरू कर दी गई है। चोरों से बचने के लिए आज के समय में सिक्योरिटी कैमरा का घर में होना बेहद जरूरी हो गया है, लेकिन ये कैमरा किसी की निजी जिंदगी में झांकने के लिए साइबर क्रिमिनल्स का एक नया हथियार बन गए हैं।

TOI के अनुसार, मुंबई स्थित एक यूट्यूबर के घर के अंदर लगा CCTV हैक कर लिया गया और उसके बाद हैकर्स ने घर के अंदर यूट्यूबर सहित परिवार के अन्य सदस्यों के आपत्तिजनक वीडियो को इंटरनेट पर शेयर कर दिया। यूट्यूबर ने जब इंटरनेट पर खुद की स्पष्ट फुटेज देखी, तो उसने बांद्रा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। यह घटना तब सामने आई जब एक अज्ञात व्यक्ति ने यूट्यूबर के बांद्रा (पश्चिम) स्थित आवास में स्थापित क्लोज-सर्किट टेलीविजन (CCTV) सिस्टम को हैक कर लिया।

वीडियो में यूट्यूबर को बिना कपड़ों के टॉयलेट से बाहर निकलते हुए देखा गया, जबकि उसकी मां और बहन को भी बैकग्राउंड में देखा गया था। घटना 17 नवंबर की है, जिसके बाद बांद्रा पुलिस को इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) एड्रेस का पता लगाने और अवैध घुसपैठ के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान करने के लिए अपनी साइबर टीम के साथ सहयोग करना पड़ा। इसके अलावा, विभिन्न सोशल मीडिया नेटवर्क में फैले इन वीडियो फुटेज को हटाने का अनुरोध भी किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, यूट्यूबर ईस्पोर्ट्स में भी एक्टिव है। उसे वीडियो लीक होने के बारे में तब पता चला जब शनिवार को एक दोस्त ने उसे इसके बारे में बताया। अपनी औपचारिक शिकायत में उसने कहा, "एक अज्ञात व्यक्ति ने अवैध रूप से मेरे बेडरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे को एक्सेस कर लिया है। वीडियो को इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से शेयर किया गया है।"
Advertisement

अधिकारी इस संभावना की तलाश कर रहे हैं कि YouTuber के किसी परिचित ने सीसीटीवी सिस्टम तक अनधिकृत एक्सेस प्राप्त किया है या नहीं। शिकायतकर्ता ने तब कार्रवाई की जब दो दोस्तों ने फुटेज में उसकी मां और बहन को पहचान लिया।
Advertisement

इस घटना के परिणामस्वरूप मानहानि और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपों में पहचान की चोरी, चोरी का उल्लंघन और स्पष्ट यौन कंटेंट का प्रसार शामिल है। फिलहाल, आरोपी व्यक्ति की पहचान अज्ञात बनी हुई है।

यदि आपके घर में भी CCTV कैमरा लगा है, तो आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए:-
  • अपने CCTV कैमरा सिस्टम के लिए अक्षरों, नंबरों और स्पेशल करेक्टर्स से बने एक मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें। 
  • कैमरों का एक्सेस केवल घर के चुनिंदा लोगों को ही दें।
  • यदि वीडियो क्लाउड में सेव हो रही है, तो क्लाउड में लॉग-इन करने के लिए उपयोग होने वाले क्रडेंशियल को भी मजबूत रखें और साथ ही वहां टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को सक्षम रखें।
  • अपने स्मार्टफोन पर, जिसमें CCTV का ऐप इंस्टॉल्ड है, इंटरनेट से कोई भी अनाधिकृत फाइल डाउनलोड करने से बचें, जिससे स्मार्टफोन पर मैलवेयर आ सकता है और हैकर्स को आपके फोन या ऐप का एक्सेस मिल सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: CCTV, CCTV Hacked, CCTV Footage, Youtuber, YouTuber CCTV Hack
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.