CBSE 10th Result 2017 (सीबीएसई 10 रिजल्ट 2017): माइक्रोसॉफ्ट के प्लेटफॉर्म बिंग पर देख पाएंगे

सीबीएसई दसवीं का रिज़ल्ट आने वाला है और माइक्रोसॉफ्ट के बिंग ने सीबीएसई के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के द्वारा दसवीं कक्षा के छात्रों को सर्च इंजन के पेज को छोड़े बिना ही रिज़ल्ट मुहैया कराया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 जून 2017 15:55 IST
ख़ास बातें
  • CBSE 10th result 2017 रिज़ल्ट बिंग पर भी उपलब्ध होगा
  • 10वीं कक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी होगा
  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट व दूसरी जगहों पर भी रिज़ल्ट देख सकेंगे
सीबीएसई दसवीं का रिज़ल्ट आने वाला है और माइक्रोसॉफ्ट के बिंग ने सीबीएसई के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के द्वारा दसवीं कक्षा के छात्रों को सर्च इंजन के पेज को छोड़े बिना ही रिज़ल्ट मुहैया कराया जाएगा। सीबीएसई 12वीं रिज़ल्ट 2017 की तरह ही, बिंग सर्च इंजन पर CBSE 10th result 2017 सर्च करने पर एक छोटा बॉक्स खुलकर सामने आ जाएगा। इसके बाद आप दसवीं का रिज़ल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और एक कैप्चा डालें।

बिंग के अलावा CBSE 10th result 2017 देखने के तरीके
अगर आप सीबीएसई 10वीं कक्षा के रिज़ल्ट का इंतज़ार कर रहे हैं तो आप बिंग के अलावा दूसरी जगहों पर भी रिज़ल्ट देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट परिणाम देखने के लिए सबसे बेहतर जगह है लेकिन याद रखें इसके अलावा भी कई दूसरी जगहों पर रिज़ल्ट देखे जा सकते हैं। सीबीएसई 10वीं रिज़ल्ट ऑनलाइन देखने के ये हैं तरीके:
  • आधिकारिक वेबसाइट: पहले की तरह नतीजे इन वेबसाइट www.results.nic.in, www.cbseresults.nic.in और www.cbse.nic.in पर ज़ारी किए जाएंगे।
  • आईवीआर-सीबीएसई क्लास 10 रिज़ल्ट आईवीआर सिस्टम है जिसमें नतीजे कॉल के जरिए बताए जाते हैं। हर रोल नंबर का नतीजा जानने के लिए 30 पैसे का भुगतान करना होगा। आप 011-24357276, 011-28127030 (एमटीएनएल), 55530 (आइडिया), 54321223 (टाटा टेलीसर्विस) और 54321202 (एयरटेल) पर कॉल कर सकते हैं।
  • एसएमएस – छात्र चाहें तो CBSE 10th result की जांच एसएमएस के ज़रिए भी कर सकते हैं। आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इन नंबर को एसएसएम कर सकते हैं। इसके लिए आपको ‘cbse 10 [रोलनंबर]’ को 52001 (एमटीएनएल), 57766 (बीएसएनएल), 5800002 (एयरसेल), 55456068 (आइडिया), 54321, 51234 & 5333300 (टाटा टेलीसर्विस), 54321202 (एयरटेल) और 9212357123 (एनआईसी) एसएमएस करना होगा।
  • सीबीएसई डिजिलॉकर के ज़रिए 10वीं क्लास के डिजिटल मार्क शीट उपलब्ध कराएगी। डिजिलॉकर अकाउंट का ब्योरा विद्यार्थियों को उस मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा जो सीबीएसई के साथ रजिस्टर है।

इन दिनों कई स्कूल अपनी वेबसाइट पर भी क्लास 10 के नतीजे घोषित करते हैं। आप चाहें तो अपनी स्कूल की वेबसाइट की भी जांच कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आपके पास सीबीएसई रोल नंबर, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर होना चाहिए। यह बेहद ही काम आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  7. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  8. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  9. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  10. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.