कारों की बिक्री में बंपर बढ़त, टॉप पर रही Maruti Suzuki, कोविड से पहले की तुलना में 44% ग्रोथ

सितंबर 2019 (पूर्व कोविड महीने) की तुलना में 44% की ग्रोथ देखी गई। वेटिंग पीरियड 3 माह से 24 माह के बीच है, लेकिन कारों की बिक्री में कमी नहीं है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2022 10:32 IST
ख़ास बातें
  • फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने कार रिटेल सेल्स जारी की है
  • इस सूची में 1,03,912 यूनिट्स के साथ Maruti Suzuki सबसे टॉप पर है।
  • यह एसयूवी और कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए खासतौर पर सबसे ज्यादा है।

Photo Credit: Maruti Suzuki

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने कार रिटेल सेल्स जारी की है। FADA के प्रेसिडेंट मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि PV सेगमेंट में साल दर साल के हिसाब से 10% ग्रोथ देखी गई है, वहीं जब सितंबर 2019 (पूर्व कोविड महीने) की तुलना में 44% की ग्रोथ देखी गई। सेमी-कंडक्टर की सप्लाई में आसानी के चलते बेहतर उपलब्धता, नए लॉन्च और फीचर से लैस वाहनों ने ग्राहकों को फेस्टिव सीजन के चलते अपने पसंदीदा वाहनों को लेने के लिए डीलरशिप से जोड़े रखा। जबकि वेटिंग पीरियड 3 माह से 24 माह के बीच है। यह एसयूवी और कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए खासतौर पर सबसे ज्यादा है।

इस सूची में 1,03,912 यूनिट्स के साथ Maruti Suzuki सबसे टॉप पर है जो कि सितंबर 2021 में बेची गई 99,276 यूनिट्स से ज्यादा है। हालांकि मार्केट हिस्सेदारी सितंबर 2021 में 41.80% से घटकर 39.88% हो गई। दूसरे स्थान पर हुंडई है जिसने बीते साल सितंबर में बेची 41,416 यूनिट्स के मुकाबले सितंबर 2022 में 39,118 यूनिट्स की बिक्री की है। मार्केट हिस्सेदारी 17.44% से घटकर 15.01% हो गई।

Tata Motors ने सितंबर 2021 में बेची 23,866 यूनिट्स के मुकाबले साल 2022 में 36,435 यूनिट्स बेची हैं। टाटा मोटर्स इस सूची में सितंबर 2022 में 10.05% से 13.98% की मार्केट हिस्सेदारी हासिल करने वाली पहली कंपनी है। 22,351 यूनिट्स के साथ Mahindra की बिक्री बीते सितंबर 2022 में बेची 14,957 यूनिट्स से अधिक है। मार्केट हिस्सेदारी भी 6.30% से बढ़कर 8.58% हो गई। किआ 18,151 यूनिट्स के साथ 5वें स्थान है, जिसने 13,403 यूनिट्स से बढ़ोतरी की है।

Toyota की बिक्री 12,610 यूनिट्स की रही। मार्केट हिस्सेदारी 4.46% से बढ़कर 4.84% हो गई। Skoda Auto Volkswagen Group की बिक्री 5,972 यूनिट्स की रही। मार्केट हिस्सेदारी 1.75% से बढ़कर 2.29% हो गई है।  होंडा ने 5,883 यूनिट्स की बिक्री के साथ 7,345 से कमी देखी। रेनॉल्ट ने 5,728 यूनिट्स की बिक्री के साथ 8,047 से कमी देखी। MG ने 2,890 यूनिट्स की बिक्री के साथ 2,956 से गिरावट देखी।

Jeep India ने सितंबर 2021 में बेची 1,018 यूनिट्स के मुकाबले इस साल सितंबर में 1,031 यूनिट्स के साथ ग्रोथ दर्ज की है। PCA की बिक्री सितंबर 2021 में बेची गई 46 यूनिट्स से बढ़कर 717 यूनिट्स हो गई, जिसमें Citroen C3 का अहम योगदान है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro होगा स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5, 16GB RAM के साथ लॉन्च! यहां आया नजर
  2. लॉन्च से पहले लीक हुए HMD के 2 नए फोन, मिलेगा 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Android 15
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Pro होगा स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5, 16GB RAM के साथ लॉन्च! यहां आया नजर
  2. Google Pixel 11 Pro का लुक 12 अगस्त को लॉन्च होने से पहले ही आया सामने, कुछ ऐसा दिखेगा
  3. Casio लाई अनोखा फिटनेस गैजेट, दिखने में खूबसूरत रिंग, काम स्मार्टवॉच का! जानें कीमत
  4. WhatsApp से फोन में अपने आप डाउनलोड हो जाते हैं फोटो और वीडियो, तो ऐसे रोकें
  5. Google Gemini Spark भारत में लॉन्च, एक पर्सनल AI एजेंट जो आपके सोते हुए भी आपके लिए करेगा काम!
  6. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹19000 सस्ता, यहां आया ऑफर
  7. Vivo T5e vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट?
  8. Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार
  9. UPI यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव! PhonePe, Google Pay, Paytm में छिप जाएगा आपका मोबाइल नंबर, जानें कारण
  10. Vivo Ignite 2026 में रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन, ₹35 लाख तक की स्कॉलरशिप मिलने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.