Google Maps ने फिर दिया धोखा, GPS के भरोसे नहर में जा गिरी कार!

गूगल मैप्स की मदद से रास्ते पर जा रही कार अचानक नहर में उतर गई।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2024 12:40 IST
ख़ास बातें
  • क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया।
  • बरेली से पीलीभीत की ओर जा रही थी कार।
  • उस वक्त घना कोहरा भी छाया हुआ था।

उत्तर प्रदेश के बरेली में गूगल मैप्स की मदद से रास्ते पर जा रही एक कार अचानक सूखी नहर में जा गिरी।

Google Maps की वजह से एक बार फिर कार हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश के बरेली में गूगल मैप्स की मदद से रास्ते पर जा रही एक कार अचानक सूखी नहर में जा गिरी। कार में तीन लोग सवार थे। कुछ ही दिनों के भीतर यह दूसरी बार है जब उत्तर प्रदेश में नेविगेशन के चलते इस तरह का कार हादसा हुआ है। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

उत्तर प्रदेश के बरेली में राह चलती एक कार सूखी नहर में जा गिरी। सुबह जब गांव वाले घरों से बाहर निकले तो देखा कि सूखी नहर में एक सफेद रंग की कार गिरी हुई है। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। कार में तीन लोग थे जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। गनीमत रही कि तीनों ही युवकों में से किसी को गंभीर चोट नहीं आई और तीनों की हालत सामान्य बताई गई है। 

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक चार पहिया वाहन बरेली से पीलीभीत की ओर जा रहा था। कलापुर गांव के पास कार सवारों ने देखा कि गूगल मैप पर एक शॉर्टकट बताया जा रहा था। उस शॉर्टकट को लेते हुए वे नहर के रास्ते चले गए और गाड़ी नहर में उतर गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जान हानि होने से बचा लिया गया।

कार गूगल मैप्स के बताए निर्देश के अनुसार चल रही थी। लेकिन चलते हुए वह कलापुर की सूखी पड़ी हुई नहर में जा पलटी। जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां पर सूखी नहर थी, नहर के अंदर पानी नहीं था। पानी होता तो शायद तीनों युवकों की जान भी जा सकती थी। ग्रामीणों ने बताया कि घटना सुबह 6 बजे के करीब की है और उस वक्त घना कोहरा भी छाया हुआ था। 

यह कुछ ही दिनों में दूसरी घटना है जब गूगल मैप्स के इस्तेमाल के चलते ऐसा हादसा हुआ है। बीते 24 नवंबर को भी ऐसी ही घटना हुई थी। उत्तर प्रदेश के बरेली में ही Google Maps बड़े हादसे का कारण बन गया। रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ के चलते नदी पर बने एक पुल का अगला हिस्सा बह गया था। लेकिन गूगल मैप्स पर भरोसा करके चल रहे तीन कार सवारों को यह नहीं पता था कि पुल टूटा हुआ है। इसलिए तेज रफ्तार से पुल पर दौड़ती गाड़ी सीधी नदी में जा गिरी। मौके पर ही तीनों लोगों की मौत हो गई। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
  2. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  3. ₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  3. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  5. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  6. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  7. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  8. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
  10. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.