वीडियो क्रिएटर्स के लिए Canon ने लॉन्च किए EOS R50 V और PowerShot V1 कैमरा, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

भारत में भी Canon EOS R50 V को RF-S14-30mm F4-6.3 IS STM PZ लेंस के साथ Rs. 79,995 की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 मार्च 2025 17:09 IST
ख़ास बातें
  • भारत में EOS R50 V को RF-S14-30mm F4-6.3 IS STM PZ लेंस के साथ पेश किया
  • यह 79,995 रुपये की कीमत में अप्रैल से उपलब्ध होगा
  • PowerShot V1 की अमेरिका में कीमत $899.99 (लगभग Rs. 77,000) रखी गई है
Canon ने बुधवार को दो नए कैमरे PowerShot V1 और EOS R50 V लॉन्च किए हैं, जो खासतौर पर वीडियो क्रिएटर्स और कंटेंट मेकर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। PowerShot V1 एक 16-50mm f2.8-4.5 अल्ट्रा-वाइड एंगल जूम लेंस और 22.5-मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है। वहीं, EOS R50 V एक APS-C सेंसर और DIGIC X इमेज प्रोसेसर से लैस है, जिससे हाई-क्वालिटी वीडियो और बोकेह इफेक्ट मिलते हैं। दोनों कैमरे Dual Pixel CMOS AF II ऑटोफोकस सिस्टम सपोर्ट करते हैं और वीडियो रिकॉर्डिंग को आसान बनाने के लिए खास फीचर्स के साथ आते हैं।

भारत में केवल Canon EOS R50 V को लॉन्च किया गया है। RF-S14-30mm F4-6.3 IS STM PZ लेंस के साथ इसकी कीमत 79,995 रुपये रखी गई है।
Advertisement

वहीं, Canon PowerShot V1 की अमेरिका में कीमत $899.99 (लगभग 77,000 रुपये) रखी गई है। EOS R50 V का बॉडी-ओनली वेरिएंट $649.99 (लगभग 56,000 रुपये) में उपलब्ध होगा, जबकि RF-S14-30mm F4-6.3 IS STM PZ लेंस के साथ इसकी कीमत $849.99 (लगभग 73,000 रुपये) होगी। दोनों कैमरे अप्रैल 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। 
 

Canon PowerShot V1 specifiations

PowerShot V1 को एक नए ग्रिप डिजाइन के साथ पेश किया गया है, जिससे सामान्य और सेल्फी शूटिंग दोनों में आसानी होगी। यह कैमरा 16-50mm f2.8-4.5 अल्ट्रा-वाइड एंगल जूम लेंस के साथ आता है, जो मूवी रिकॉर्डिंग के लिए 17-52mm और स्टिल फोटो के लिए 16-50mm कवर करता है। इसमें 1.4-इंच सेंसर दिया गया है, जो 22.5-मेगापिक्सल तक की स्टिल इमेज कैप्चर कर सकता है। 
Advertisement

Dual Pixel CMOS AF II तकनीक के कारण ऑटोफोकस स्पीड और सब्जेक्ट ट्रैकिंग बेहतर होती है। इस कैमरे में फोटो और वीडियो मोड के बीच क्विक स्विच दिया गया है, साथ ही एक इन-बिल्ट कूलिंग फैन भी है, जिससे लंबे समय तक वीडियो शूटिंग के दौरान कैमरा ज्यादा गर्म न हो। मैकेनिकल शटर स्पीड 1/2000 सेकंड तक और इलेक्ट्रॉनिक शटर स्पीड 1/16,000 सेकंड तक जाती है, जिससे 30 fps तक स्टिल शूटिंग संभव है।
 

Canon EOS R50 V specifications

Canon EOS R50 V एक मिररलेस कैमरा है, जिसे खासतौर पर मूवी क्रिएटर्स के लिए डिजाइन किया गया है। यह APS-C सेंसर और DIGIC X इमेज प्रोसेसर के साथ आता है। यह कैमरा 4K क्रॉप शूटिंग 60 fps तक और YCC 422 10bit सपोर्ट करता है। यह RF-S14-30mm F4-6.3 IS STM PZ लेंस के साथ उपलब्ध होगा, जिसमें इन-बिल्ट पावर जूम दिया गया है। यह कैमरा Canon Log 3 सहित पांच एडिटिंग प्रीसेट्स के साथ आता है।
Advertisement

EOS R50 V में वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए कुछ खास फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें एक डेडिकेटेड लाइव स्ट्रीमिंग बटन, वीडियो रिकॉर्डिंग बटन और वर्टिकल शूटिंग के लिए ट्राइपॉड स्क्रू होल शामिल है। यह कैमरा चार अलग-अलग लाइव स्ट्रीमिंग विकल्पों को सपोर्ट करता है, जिनमें UVC/UAC, HDMI, Camera Connect और Live Switcher Mobile मल्टी-कैमरा सपोर्ट शामिल हैं।

Canon PowerShot V1 और EOS R50 V, Canon Camera Connect ऐप के जरिए स्मार्टफोन से वायर और वायरलेस दोनों तरह से कनेक्ट किए जा सकते हैं। ये कैमरे USB केबल के जरिए हाई-क्वालिटी वीडियो कॉल और लाइव स्ट्रीमिंग के लिए भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  5. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  6. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  7. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  8. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  9. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  10. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.