175 km की रेंज देती है Cannondale Mavaro Neo 1 इलेक्ट्रिक साइकिल, जानें कीमत

Cannondale Mavaro Neo 1 के फीचर्स की बात करें, तो ई-बाइक को रेंज और गार्मिन रडार के नाम पर प्रोमोट किया जा रहा है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 मार्च 2022 11:34 IST
ख़ास बातें
  • Cannondale Mavaro Neo 1 की कीमत $7,800 (लगभग 6 लाख रुपये) है
  • 750Wh क्षमता के बैटरी पैक और Bosch ई-बाइक स्मार्ट सिस्टम से लैस है Neo 1
  • ऐप से इसकी परफॉर्मेंस के साथ-साथ कुछ अन्य फीचर्स को कर सकते हैं ट्यून

Cannondale Mavaro Neo 1 इलेक्ट्रिक बाइक की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है

अमेरिका स्थित Cannondale ब्रांड ने कथित तौर पर हाल ही में नई Mavaro Neo 1 इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च की है, जिसकी फुल चार्ज रेंज 175 किलोमीटर बताई जा रही है। इसमें Garmin कंपनी का रडार भी फिट किया गया है, जो इलेक्ट्रिक साइकिल चलाने वाले व्यक्ति को साइकिल के पीछे से आने वाली गाड़ी के बारे में अर्लट भेजता है। फिलहाल इस बाइक को अमेरिका में लॉन्च किया गया है। यह मौजूदा Mavaro Neo का अपग्रेड और बेहतर वर्ज़न बताया जा रहा है।

Gizmochina के अनुसार, Cannondale Mavaro Neo 1 की कीमत $7,800 (लगभग 6 लाख रुपये) है, और यह अपने घरेलू बज़ार में कंपनी के आधिकारिक स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इलेक्ट्रिक साइकिल को चार साइज़ में लॉन्च किया गया है।

Cannondale Mavaro Neo 1 के फीचर्स की बात करें, तो ई-बाइक को रेंज और गार्मिन रडार के नाम पर प्रोमोट किया जा रहा है। बता दें, इस इलेक्ट्रिक बाइक में 750Wh क्षमता का बैटरी पैक दिया है, जो इसमें मौजूद Bosch ई-बाइक स्मार्ट सिस्टम के साथ मिलकर काम करता है। इस पूरे सिस्टम की वजह से कंपनी का दावा है कि मावारो नियो 1 ई-बाइक 175 किलोमीटर तक एक्सटेंडेड रेंज ऑफर करती है। 

इस इलेक्ट्रिक साइकिल को Flow ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी की वेबसाइट में प्रोडक्ट पेज से पता चलता है कि इस ऐप के जरिए ई-बाइक की परफॉर्मेंस के साथ-साथ कुछ अन्य फीचर्स को ट्यून किया जा सकता है। ऐप के जरिए साइकिल के लिए ओटीए अपडेट भी प्राप्त किए जा सकेंगे। यह बेल्ट ड्राइव सिस्टम से लैस है, जिससे चेन में लगने वाली मेंटेनेंस लागत कम हो जाती है।
Advertisement

इलेक्ट्रिक साइकिल में एक छोटा डिस्प्ले हैंडलबार के पास फिट किया गया है, जो राइडर को सभी जरूरी सूचनाएं और जानकारियां मुहैया कराता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.