Ola, Uber ग्राहकों से AC चलाने के लिए 5 रुपये प्रति किलोमीटर एक्स्ट्रा चार्ज लिए जाने वाला मैसेज वायरल

आज के समय में ऑटो रिक्शा के बजाय लोग एयर कंडीशनिंग वाली टैक्सी का ज्यादा चयन करते हैं, खासतौर पर इस भीषण गर्मी में कैब ऑटो से ज्यादा राहत प्रदान करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 जून 2024 15:36 IST
ख़ास बातें
  • आज के समय में लोग एसी वाली टैक्सी का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।
  • कैब ड्राइवर ने टैक्सी में नोटिस लगाकर AC न चलाने का अनुरोध किया।
  • नोटिस में एसी चलाने के लिए अतिरिक्त 5 रुपये प्रति किमी देने की बात हुई।

कैब ड्राइवर का ग्राहकों से AC न चलाने का अनुरोध

Photo Credit: X/ Divya Gandotra Tandon

आज के समय में ऑटो रिक्शा के बजाय लोग एयर कंडीशनिंग वाली टैक्सी का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, खासतौर पर इस भीषण गर्मी में कैब ऑटो से ज्यादा राहत प्रदान करती है। आज के समय में हर कोई यही चाहता है। हालांकि, कभी-कभी ड्राइवर AC ऑन करने में आनाकानी करते हैं, उन्हें चिंता होती है कि इससे उनका माइलेज कम हो जाएगा और फ्यूल की लागत बढ़ जाएगी। इस चिंता के चलते एक ड्राइवर को अपनी टैक्स में यात्रियों के लिए एक नोटिस पोस्ट करना पड़ा, जिसमें उनसे कहा गया कि अगर वह कूलिंग चाहते हैं तो अलग से चार्ज दें।

पीछे की सीट पर लिखा नोट जो कि "प्रिय ओला/उबर ग्राहकों" से शुरू होते हुए ग्राहकों का ध्यान खींचता है। नोट में लिखा कि एसी की मांग करके ड्राइवर को आत्महत्या करने पर मजबूर न करें, पहले ही कंपनी ने 30-40 प्रतिशत कमीशन से हमारी कमर तोड़ रखी है। जब तक ये कंपनी हम ड्राइवरों की बात नहीं सुनती और हमारे रेट तय नहीं करती, आशा है तब तक आप हमारा सहयोग करेंगे। अगर आपको एसी की जरूरत है तो आपको 5 रुपये प्रति किलोमीटर अलग से देना होगा।

हालांकि, इस पर प्रतिक्रिया विपरीत नजर आई। उनकी गुहार की फोटो तेजी से वायरल होने लगी और ज्यादातर लोग उनका सपोर्ट नहीं कर रहे थे। एक यूजर ने कमेंट किया कि “वो ड्राइवर जिन्होंने पहले कभी कुछ नहीं कमाया, अब टियर 2-3 शहर में भी न्यूनतम 30-40 हजार कमा रहे हैं। लालच की कोई सीमा नहीं होती। अगर मैं गलत हूं तो मुझे बताएं, लेकिन कार एसी, माइलेज में कोई खास असर नहीं डालता है।''

एक अन्य ने कहा कि “मैं उनकी मांगों पर कमेंट नहीं करना चाहता, हालांकि कंपनी से लड़ने के बजाय अपने ग्राहकों को एसी न देकर सजा देना ठीक नहीं है। इसके अलावा जब आप एसी ऑन करते हैं तो माइलेज में भी ज्यादा अंतर नहीं आता।''
Advertisement

तीसरे ने कहा कि “इमोशनल ब्लैकमैल करने का तरीका थोड़ा कैजुअल हैं,” जबकि चौथे ने सवाल किया कि “क्या एसी सच में माइलेज/प्रति लीटर फ्यूल में इतना अंतर पैदा करता है?” विंडो खोलने से हवा के खिंचाव के चलते ज्यादा गिरावट आती है। शहरों के अंदर एसी से माइलेज पर असर पड़ सकता है।' कथित तौर पर Ola और Uber किराये का 25 से 40 प्रतिशत अपने कमीशन के तौर पर लेते हैं जो कि पेमेंट के तरीके और पीक ऑवर्स या सर्ज प्राइसिंग जैसे कारकों पर निर्भर करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ola, Uber, Cab Driver, Cab Driver Request

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.