420 KM रेंज वाली BYD Atto 3 भारत में इस दिन होगी लॉन्च, कई जबरदस्त फीचर्स से होगी लैस

BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ, यूएसबी टाइप सी चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग, 5 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, Apple CarPlay और Android Auto भी होगा। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 सितंबर 2022 17:19 IST
ख़ास बातें
  • यह दो बैटरी पैक ऑप्शन - 49.92kWh और 60.48kWh के साथ आती है
  • छोटा बैटरी पैक 345 km और बड़ा पैक 420 km की मैक्सिमम रेंज दे सकता है
  • पैनोरमिक सनरूफ के साथ-साथ 5-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल भी मिलता है

BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होकर 420 KM की रेंज प्रदान करती है

BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक कार भारत में कथित तौर पर 11 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है। यह कंपनी की देश में BYD e6 के बाद दूसरी EV होगी। कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार को कुछ देशों में पहले से बेचती आ रही है। Atto 3 ईवी 4 मीटर से लंबी कार है, जो सिंगल चार्ज में 420 km तक दौड़ने का दावा करती है। इसमें दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं और  इलेक्ट्रिक कार 45 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। स्पीड के बारे में कहा गया है कि यह 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार 7.3 सेकंड में पकड़ सकती है। 

ZigWheels के अनुसार, BYD अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार Atto 3 को भारत में 11 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है। फिलहाल इस कार की कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट का कहना है कि कंपनी इस कार को देश में करीब 30 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च करेगी। इस कीमत के साथ Atto 3 की सीधी टक्कर MG ZS EV और Hyundai Kona Electric से होगी। हालांकि BYD की अपकमिंग कार इन दोनों कारों से लंबी, यानी 4.5 मीटर है। 
Advertisement

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि BYD Atto 3 में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जैसे कि ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन असिस्टेंस, डिपार्चर वॉर्निंग, फ्रंट और रियर कॉलिजन वॉर्निंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और रियर क्रॉस ट्रैफिक ब्रेकिंग। इसके अलावा इस कंपनी के इस लेटेस्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी में 12.8 इंच की टचस्क्रीन भी देखने को मिलेगी। डिस्प्ले में रोटेशन फीचर भी होगा जिससे इसे सुविधा के मुताबिक एडजस्ट किया जा सकेगा। 

इलेक्ट्रिक एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ, यूएसबी टाइप सी चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग, 5 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, Apple CarPlay और Android Auto भी होगा। 
Advertisement

इंटरनेशनल मार्केट्स में यह EV पहले से मौजूद है और यह दो बैटरी पैक ऑप्शन - 49.92kWh और 60.48kWh के साथ आती है। भारत में भी यह इलेक्ट्रिक कार इन्हीं दो ऑप्शन में पेश की जा सकती है। इन दोनों बैटरी पैक की फुल चार्ज रेंज क्रमश: 345 km और 420 km (WLTP साइकिल) है। Atto 3 ईवी 45 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। स्पीड के बारे में कहा गया है कि यह 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार 7.3 सेकंड में पकड़ सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.