महंगी कार की कीमत में BMW ने भारत में लॉन्च किया स्कूटर, जानें इसमें ऐसा क्या है खास

BMW C 400 GT की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.95 लाख रुपये है, जिसके साथ ही यह अब भारत के सबसे महंगे स्कूटर का खिताब हासिल कर लेता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2021 14:31 IST
ख़ास बातें
  • BMW C 400 GT स्कूटर 9.95 लाख रुपये (ex-showroom) कीमत में हुआ लॉन्च
  • 139 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से है लैस
  • 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार मात्र 9.5 सेकंड में पकड़ सकता है

BMW C 400 GT की भारत में कीमत 9.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

BMW Motorrad ने भारत में अपना मैक्सी-स्कूटर C 400 GT लॉन्च कर दिया है। स्कूटर देखने में जबरदस्त लुक देता है और दमदार पावर से लैस आता है, लेकिन इसे खरीदने के लिए आपको अच्छी खासी कीमत चुकानी पड़ेगी। बीएमडब्ल्यू सी 400 जीटी में 4 स्ट्रोक इंजन मिलता है, जो 35 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। स्कूटर मात्र 9.5 सेकंड में 0-100 Kmph (किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 139 Kmph है।
 

BMW C 400 GT price in India

BMW C 400 GT की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.95 लाख रुपये है, जिसके साथ ही यह अब भारत के सबसे महंगे स्कूटर का खिताब हासिल कर लेता है। इस कीमत में अकसर स्पोर्ट्स बाइक बेची जाती है। C 400 GT को मैक्सी-स्कूटर को अल्पाइन व्हाइट और स्टाइल ट्रिपल ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। स्कूटर की बुकिंग सभी BMW Motorrad डीलरशिप पर शुरू हो गई है।
 
 

BMW C 400 GT specifications, features

क्योंकि यह मैक्सी स्कूटर है, इसलिए यह बड़े और भारी डिज़ाइन के साथ आता है, जिसे आप घंटो तक बिना थके चला सकते हैं। मैक्सी स्कूटर को लंबी राइडिंग के लिए डिज़ाइन किया जाता है। बीएमडब्ल्यू सी 400 जीटी में LED टर्न इंडिकेटर्स के साथ एलईडी हेडलाइट और एलईडी टेललाइट मिलती है। इसमें कीलेस राइड फंक्शनलिटी, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, बीएमडब्ल्यू मोटरराड कनेक्टिविटी के साथ 6.5-इंच टीएफटी कलर डिस्प्ले, यूएसबी चार्जिंग सॉकेट, हीटेड ग्रिप्स (ऑप्शनल) और हीटेड सीट (ऑप्शन) शामिल हैं।

इसमें नया 350cc वाटर-कूल्ड सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक इंजन दिया गया है, जो 34 hp की मैक्स पॉवर और 35 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन की बदौलत स्कूटर 9.5 सेकंड में 0-100 किमी तक की स्पीड पकड़ सकता है। जैसा की हमने बताया, स्कूटर की टॉप स्पीड 139 किमी प्रति घंटा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.