Blinkit करेगी एयरपोर्ट पर डिलीवरी, 2500 से ज्यादा प्रोडक्ट्स के लिए सर्विस शुरू

एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर यह सुविधा जारी की गई है। यहां पर यात्री ब्लिंकिट ऐप के जरिए जरूरी सामान ऑर्डर कर सकते हैं

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2026 15:31 IST
ख़ास बातें
  • Blinkit ने एयरपोर्ट पर भी शॉपिंग को संभव बना दिया है।
  • यात्री ब्लिंकिट ऐप के जरिए जरूरी सामान ऑर्डर कर सकते हैं।
  • डिलीवरी सर्विस के तहत 2500 से ज्यादा प्रोडक्ट्स ऑर्डर किए जा सकते हैं।

Blinkit ने एयरपोर्ट पर भी शॉपिंग को संभव बना दिया है।

Blinkit ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने नया कारनामा रच दिया है। Blinkit अब यूजर्स को एयरपोर्ट पर भी सामान डिलीवर करेगी! जी हां, आपने सही पढ़ा है। अगर आप फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट पहुंच गए और जरूरी सामान लाना भूल गए तो अब टेंशन न लें। कुछ ही मिनटों में आपको ऑनलाइन ऑर्डर के जरिए सामान मिलेगा। इसमें बच्चों की जरूरत का सामान, पर्सनल केयर, बॉडी केयर, बुक, नोवेल, चार्जर जैसी कई जरूरी आइटम्स शामिल की गई हैं। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशन एयरपोर्ट पर यह सुविधा शुरू की गई है। 

Blinkit ने एयरपोर्ट पर भी शॉपिंग को संभव बना दिया है। कंपनी ने नई सर्विस शुरू की है जो एयरपोर्ट पर भी जरूरी सामान की डिलीवरी करेगी। इसके लिए ब्लिंकिट ने अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के साथ भागीदारी की है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर इन-टर्मिनल क्विक कॉमर्स डिलीवरी सर्विस शुरू हो चुकी है। एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर यह सुविधा जारी की गई है। यहां पर यात्री ब्लिंकिट ऐप के जरिए जरूरी सामान ऑर्डर कर सकते हैं जिसकी डिलीवरी सीधे एयरपोर्ट के अंदर बोर्डिंग गेट, लाउंज, फूड कोर्ट और चुनिंदा पार्टनर आउटलेट्स पर उपलब्ध होगी। Blinkit के को-फाउंडर अल्बिंदर ढींढसा ने इसकी जानकारी दी। 

Blinkit की इस नई डिलीवरी सर्विस के तहत 2500 से ज्यादा प्रोडक्ट्स ऑर्डर किए जा सकते हैं। मसलन कुछ जरूरी चीजें जैसे फोन या लैपटॉप का चार्जर, किताबें, गिफ्ट आइटम, स्नैक्स और बेबी केयर प्रोडक्ट्स आदि। Blinkit की वॉकर्स टीम इसके लिए काम करेगी और टर्मिनल के अंदर ग्राहकों तक प्रोडक्ट्स डिलीवर करेगी। यानी अब उड़ान के आखिरी पलों में भी आपको कोई सामान याद आता है तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। 

कैसे करें सर्विस का इस्तेमाल 
कंपनी के सीईओ के अनुसार, यह दुनिया का पहला एयरपोर्ट है जहां इस तरह की सर्विस शुरू की गई है। हाई सिक्योरिटी एरिया में इस मॉडल को लागू करना अपने आप में एक बड़ा अनोखा कदम माना जा रहा है। इससे कंपनी को कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। नई सर्विस को इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने Blinkit ऐप को लेटेस्ट वर्जन से अपडेट करना होगा। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.