Black Friday Scam: 2,000 से ज्यादा 'फर्जी' वेबसाइट पकड़ी गईं, कहीं आपका बैंक अकाउंट न हो जाए खाली!

Black Friday और हॉलिडे सेल्स से पहले 2,000 से ज्यादा फेक ऑनलाइन स्टोर एक्टिव हो चुके हैं। इनमें Amazon जैसी दिखने वाली साइट्स और .shop डोमेन्स पर बनी ब्रांड-कॉपी साइटें शामिल हैं, जो खरीदारों को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 नवंबर 2025 19:20 IST
ख़ास बातें
  • CloudSEK ने 2,000 से ज्यादा फेक हॉलिडे स्टोर पकड़े
  • Amazon और बड़े ब्रांड्स जैसी कॉपी साइटें शामिल
  • फर्जी checkout और पेमेंट रिडायरेक्शन सबसे बड़ा खतरा

Photo Credit: Unsplash/ Ashkan Forouzani

Black Friday और हॉलिडेज जैसे बड़े शॉपिंग सीजन से ठीक पहले CloudSEK ने एक बड़ा साइबर फ्रॉड अलर्ट जारी किया है। कंपनी की जांच में 2,000 से ज्यादा फेक हॉलिडे-थीम्ड ऑनलाइन स्टोर सामने आए हैं, जो पूरी तरह से फेस्टिव सेल्स में खरीदारों को फंसाने के लिए बनाए गए हैं। इनमें कई वेबसाइटें Amazon जैसी दिखती हैं, जबकि बाकी .shop डोमेन्स पर बनी हैं जो Apple, Samsung, HP, Dell, Xiaomi जैसी असल ब्रांड्स की नकल करती हैं।

CloudSEK के मुताबिक, इन साइट्स के पीछे एक बड़ा और बेहद संगठित नेटवर्क काम करता है। कई स्टोर्स एक जैसे टेम्पलेट, एक जैसी तस्वीरें, एक जैसे बैनर और यहां तक कि एक जैसी अर्जेंसी लाइनें - जैसे “Limited Time!”, “Flash Sale!” यूज कर रहे थे, जिससे साफ पता चलता है कि ये सारे स्टोर एक ही फ्रॉड किट से बनाए गए हैं।

जैसे ही छुट्टियों का सीजन आता है, लोग कम कीमतों पर डील्स ढूंढने लगते हैं। CloudSEK का कहना है कि स्कैमर्स इसी जल्दबाजी का फायदा उठाते हैं। रिपोर्ट में दो बड़े फेक-स्टोर क्लस्टर मिले हैं, जिनमें पहला पहला क्लस्टर 750 से ज्यादा साइट्स का है, जो Amazon की नकल  करती हैं। इनमें टाइपोसक्वॉट डोमेन्स, यानी असली नाम जैसा लेकिन हल्की स्पेलिंग बदलकर इस्तेमाल किया गया।

वहीं, दूसरा क्लस्टर .shop डोमेन्स की एक बड़ी सीरीज का है, जिसमें नाम ऐसे हैं कि लगे जैसे साइट किसी असली ब्रांड की है। उदाहरण के लिए Apple, Samsung, Dell, Ray-Ban, Jo Malone, Amazfit, COSRX, Garmin, Fujifilm, HP, Seagate इत्यादि की ब्रांड्स से जुड़ी साइट्स। इन सबका डिजाइन लगभग एक जैसा है, मतलब ये भी एक ही स्कैम-किट पर बनाए गए हैं।

इतना ही नहीं, रिपोर्ट आगे बताती है कि इन फेक साइट्स की सबसे खतरनाक चाल इनका पेमेंट सेटअप है, जिसमें असली दिखने वाले checkout पेज और PayPal व कार्ड पेमेंट को 'shell merchant' वेबसाइट पर भेजना शामिल है। एक उदाहरण में amaboxreturns(.)com नाम की साइट का पेमेंट रिडायरेक्ट होकर georgmat(.)com पर जा रहा था और वह साइट सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म पर अब भी अनफ्लैग्ड है। यानी पेमेंट फर्जी है, लेकिन ये सब पकड़ा भी नहीं जाता।

Advertisement

कैसे पहचानें फेक स्टोर?

रिपोर्ट में कुछ साफ संकेत बताए गए हैं, जिन्हें देखते ही खरीदारों को तुरंत सावधान हो जाना चाहिए;

  • चमकदार लाल बैनर को अनदेखा करें, जैसे "Limited Time!", "Only Today!", "Flash Sale!"
  • ब्रांड नेम के साथ safe, fast, shop, sale जैसे एक्स्ट्रा शब्द नहीं होने चाहिए, जैसे brandname-safe.shop
  • डोमेन बहुत नया (1-2 महीनों के अंदर रजिस्टर्ड) हो
  • कोई असली contact info नहीं हो
  • एक जैसा डिजाइन, चाहे साइट का नाम कुछ भी हो
  • "Recent Purchases" जैसे नकली पॉप-अप
  • बार-बार बदलने वाला Black Friday काउंटडाउन टाइमर

अगर किसी साइट में इनमें से एक-दो संकेत भी मिल जाएं, तो बेहतर है खरीदारी न करें और ब्रांड की ऑफिशियल साइट चेक कर लें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  5. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.