चीन और अमेरिका के बाद क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज पर ब्रिटेन का शिकंजा, Bitcoin की कीमत फिर गिरी

खबर लिखते समय बिटकॉइन की भारत में कीमत (Bitcoin Price in India) लगभग 26 लाख रुपये चल रहा था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 जुलाई 2021 10:35 IST
ख़ास बातें
  • ब्रिटेन की वित्तिय अथॉरिटी ने Binance को लेकर चिंता जताई है
  • अमेरिकी अथॉरिटी को भी कंपनी के काम-काज के तरीकों में शक
  • ब्रिटेन की खबर का बिटकॉइन की कीमत पर पड़ा सीधा असर

खबर लिखने तक Bitcoin की भारत में कीमत लगभग 26 लाख रुपये थी

Bitcoin निवेशकों के काले दिन खत्म नहीं हो रही है। चीन व ईरान द्वारा क्रिप्टोकरेंसी बाज़ार पर शिकंजा कसने के बाद अब ब्रिटेन की ओर से उठाए एक कदम ने Bitcoin की कीमत पर असर डाला है। खबर है कि सोमवार को ब्रिटेन की वित्तिय अथॉरिटी ने क्रिप्टोकरेंसी के सबसे बड़े एक्सचेंज (Popular Cryptocurrency Exchange) बाइनेंस (Binance) को आड़े हाथ लेने का फैसला किया है। यह फैसला कथिक तौर पर तेज़ी से आसमान की ऊंचाई पर पहुंच रही क्रिप्टोकरेंसी मार्केट को कंट्रोल करने के दबाव के चलते लिया जा रहा है।

न्यूज़ एजेंसी Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन द्वारा बेहद लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance के ऊपर ब्रिटेन की वित्तिय अथॉरिटी की नज़र पड़ गई है, जिसके चलते बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price) को झटका लगा है। रिपोर्ट कहती है कि शुक्रवार को जारी किए गए एक नोटिस में, ब्रिटेन की फाइनेंशियल कंडक्ट अथॉरिटी (FCA) ने कहा कि Binance ब्रिटेन में किसी प्रकार रेग्युलेटेड एक्टिविटी को अंजाम नहीं दे सकता है और साथ ही उन्होंने देश में नागरिकों को इस प्लेटफॉर्म को लेकर सचेत रहने को भी कहा। बता दें कि Binance के काम करने के तरीकों के ऊपर न केवल ब्रिटेन, बल्कि अमेरिका समेत कई अन्य देशों की नज़र है।

हाल ही में अमेरिकी अथॉरिटी द्वारा Binance को लेकर प्रकट की गई चिंताओं ने Bitcoin की कीमत को गिराया था और अब, ब्रिटेन द्वारा बाइनेंस को आड़े हाथ लेने की तैयारी ने भी बिटकॉइन की कीमत पर असर डाला है। रिपोर्ट का कहना है कि इस खबर के सामने आने के बाद बिटकॉइन के भाव में 1.8 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली और इस सबसे लोकप्रिय कॉइन का भाव पिछले 13 दिनों में 18 प्रतिशत गिरा है। खबर लिखते समय बिटकॉइन की भारत में कीमत (Bitcoin Price in India) लगभग 26 लाख रुपये चल रहा था।

FCA ने यह कदम दुनिया भर की वित्तिय अथॉरिटी द्वारा Binance के काम-काज करने के तरीकों को लेकर जताई गई चिंताओं के बाद लिया है। इन अथॉरिटी को शक है कि एक्सचेंज का इस्तेमाल मनी लॉन्डरिंग और कुछ अन्य अवैध गतिविधियों में हो सकता है और यह ग्राहकों के लिए भी जोखिम पैदा कर सकता है।
Advertisement

रिपोर्ट में बताया गया है कि अथॉरिटी के एक प्रवक्ता का कहना है कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Binance ने पिछले महीने FCA के एक रजिस्ट्रेशन आवेदन को वापस ले लिया था, जिसमें एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग के नियमों का भी उल्लेख था। हालांकि उन्होंने यह बताने से इंकार कर दिया कि कंपनी ने ऐसा क्यों किया।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.