Bharat Taxi launch: सस्ती, सरकारी कैब बुकिंग सर्विस Bharat Taxi में क्या है अलग, कैसे करें कैब बुक, यहां जानें सबकुछ

Bharat Taxi सर्विस में यात्रियों को एक तरफ जहां सस्ते में कैब सर्विस मिलेगी, वहीं टैक्सी ड्राइवरों को भी उनका मालिकाना अधिकार इसमें मिलेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जनवरी 2026 09:22 IST
ख़ास बातें
  • भारत टैक्सी को खासतौर पर ड्राइवरों की सहायता के लिए लॉन्च किया गया है।
  • भारत टैक्सी ऐप दिल्ली पुलिस, और सरकारी सुरक्षा मानकों के साथ लिंक्ड है।
  • Ola, Uber, Rapido जैसे प्राइवेट सर्विस प्रोवाइडर्स की रुकेगी मनमानी।

Bharat Taxi सर्विस 1 जनवरी से आम लोगों के लिए शुरू हो गई है।

Photo Credit: Unsplash

Bharat Taxi launch: सरकारी सहायता प्राप्त टैक्सी सर्विस भारत टैक्सी (Bharat Taxi) 1 जनवरी से आम लोगों के लिए शुरू हो गई है। यह टैक्सी सर्विस सस्ते में कैब सर्विस उपलब्ध करवाने के लिए शुरू की गई है। यह खासतौर पर Ola, Uber, Rapido जैसे प्राइवेट टैक्सी सर्विस प्रोवाइडर्स की मनमानी से यात्रियों को निजात दिलाएगी। ग्राहकों को एक तरफ जहां सस्ते में कैब सर्विस मिलेगी वहीं टैक्सी ड्राइवरों को भी उनका मालिकाना अधिकार इसमें मिलेगा। आइए जानते हैं क्या होंगे इस नई टैक्सी सर्विस के फायदे, कैसे कर सकते हैं बुक, कितनी होगी बचत! 

Bharat Taxi को सरकार द्वारा 1 जनवरी से शुरू कर दिया गया है। यह देश की पहली सरकारी सहायता प्राप्त कैब सर्विस है। भारत टैक्सी को खासतौर पर ड्राइवरों की सहायता के लिए लॉन्च किया गया है। यह उन्हें मालिकाना हक देती है, और यात्रियों के लिए भी उचित किराया सुनिश्चित करती है। 

Bharat Taxi में क्या है खास

Bharat Taxi कई तरह से यात्रियों और ड्राइवरों को फायदा पहुंचाती है।

  • टैक्सी सर्विस में जाम, बारिश, और अन्य कारणों से देरी के चलते किराया नहीं बढ़ने की बात कही गई है।  
  • टैक्सी सर्विस में एक बेस किराया लागू किया गया है जो 4 किलोमीटर तक 30 रुपये है। यह अन्य कैब एग्रीगेटर्स के मुकाबले काफी सस्ती है। 
  • भारत टैक्सी में ड्राइवरों को बड़ा फायदा दिया गया है। इसमें ड्राइवरों से भारी कमीशन नहीं लिया जाता जिससे उनकी कमाई अधिक होती है, और यात्रियों के लिए भी किराया कम हो जाता है। 
  • भारत टैक्सी ऐप दिल्ली पुलिस, और सरकारी सुरक्षा मानकों के साथ लिंक की गई है। यह सभी तरह के यात्रियों जैसे महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों आदि के लिए औरों से ज्यादा सेफ कहलाती है। ऐप में सभी ड्राइवर्स का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। इसके अलावा ऐप में इमरजेंसी बटन, लाइव लोकेशन शेयरिंग और ट्रिप हिस्ट्री जैसे फीचर्स भी होंगे। 

    Bharat Taxi Rider App को Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है
    Photo Credit: Google

Bharat Taxi ऐप कैसे करें डाउनलोड

Bharat Taxi ऐप को डाउनलोड करना बहुत आसान है। 
यह गूगल के Google Play Store और Apple के iOS पर भी उपलब्ध है। 
राइडिंग सर्विसेज के लिए आपको राइडर ऐप (Bharat Taxi- Cab, Auto & Bike) डाउनलोड करना होगा जबकि ड्राइवर्स को इससे जुड़ने के लिए ड्राइवर्स ऐप (Bharat Taxi Driver) को डाउनलोड करना होगा। 
ओरिजनल ऐप की पहचान के लिए आपको SAHAKAR TAXI COOPERATIVE LIMITED वाला ऐप ही डाउनलोड करना है। 

Bharat Taxi Drivers App को Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है
Photo Credit: Google

Bharat Taxi कैब कैसे करें बुक

  • Bharat Taxi कैब बुकिंग के लिए आप अपने फोन में Bharat Taxi- Cab, Auto & Bike ऐप को डाउनलोड कर लें। 
  • ध्यान रहे केवल SAHAKAR TAXI COOPERATIVE LIMITED वाला ऐप ही डाउनलोड करें। 
  • इंस्टॉल करने के बाद ऐप में अपना मोबाइल नंबर डालें और प्राप्त OTP डालकर ऐप में रजिस्टर कर लें। 
  • यहां पर संबंधित जरूरी स्टेप्स को फॉलो करें। 
  • प्रक्रिया पूरी होने पर अपनी पिक-अप व ड्रॉप लोकेशन डालें। यहां पर आपको राइडिंग के लिए बाइक, ऑटो और टैक्सी बुकिंग का विकल्प मिल जाएगा। 
  • पसंद की सवारी चुनें और 'Book Now' पर क्लिक कर दें। आप राइड को रियल-टाइम में ट्रैक भी कर सकते हैं।
     

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Optimist 1.4 Ton Inverter Split AC Review: सिर्फ AC नहीं, एक स्मार्ट कूलिंग सिस्टम!
  2. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  3. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G Launch: 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ जानें कितनी है कीमत?
  2. 13MP कैमरा, 10100mAh बैटरी के साथ Honor Pad 20 Pro Paperlike Edition पेश, जानें सबकुछ
  3. Google Pixel 11 Pro vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: कौन सा फ्लैगशिप है बेहतर?
  4. ज्यादा मोबाइल देखने से बढ़ रही माइग्रेन की समस्या
  5. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  7. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  8. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  9. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  10. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.