Bharat Taxi Rs 500 में कैसे दे रही ड्राइवरों को मालिकों जैसा हक! जानें

भारत टैक्सी ऐसे मॉडल पर काम करती है जहां कंपनी की कमाई तो बढ़ेगी ही लेकिन साथ में ड्राइवर्स की कमाई भी बढ़े।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 फरवरी 2026 15:26 IST
ख़ास बातें
  • केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की सारथी ड्राइवरों से मुलाकात
  • सरकार ने नई सहकारिता राइड सर्विस के गिनाए फायदे
  • कंपनी के मुनाफे के साथ ही ड्राइवरों की आय सुनिश्चित करने पर जोर

Bharat Taxi को लेकर हाल ही में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारत टैक्सी 'सारथियों' से मुलाकात की।

Photo Credit: PIB

Bharat Taxi कैब सर्विस आने के बाद से Ola, Uber, Rapido जैसे प्राइवेट कैब एग्रीगेटर्स की मनमानी से ग्राहकों और ड्राइवरों को कितना फायदा हुआ है? यह एक बड़ा सवाल है जिसका जवाब हाल ही में सरकार की ओर से दिया गया है। भारत टैक्सी सिर्फ कमाई के मामले में ही नहीं, यह कई तरह से ड्राइवर्स को फायदा पहुंचा रही है। इसकी जानकारी हाल ही में सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दी है। भारत टैक्सी देश की पहली सहकारिता-आधारित कैब सर्विस है। ग्राहकों और ड्राइवर्स को निजी कंपनियों की मनमानी से निजात दिलाने के लिए इसे लॉन्च किया गया था। सरकार ने 5 फरवरी को इसे अधिकारिक रूप से लॉन्च किया था। आइए बताते हैं भारत टैक्सी किस तरह से ड्राइवर्स को एक खास लाभ देती है। 

Bharat Taxi को लेकर हाल ही में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा  कहा गया कि सरकार ने नई सहकारिता राइड सर्विस को खासतौर पर ड्राइवर्स को लाभ पहुंचाने के मकसद से लॉन्च किया था। जिसके मुताबिक, भारत टैक्सी उस बुनियादी विचार के आधार पर डिजाइन की गई है जिसमें, जब प्लेटफॉर्म पैसा कमाता है तो ड्राइवरों को सीधे तौर पर इसका लाभ मिलना चाहिए। संस्था अपने मुनाफे का 80 प्रतिशत हिस्सा ड्राइवरों में उनके द्वारा तय की गई दूरी के आधार पर बांटेगी, जबकि 20 प्रतिशत हिस्सा संगठन के भीतर संचालन और भविष्य के विस्तार के लिए रखा जाएगा।

भारत टैक्सी ऐसे मॉडल पर काम करती है जहां कंपनी की कमाई तो बढ़ेगी ही लेकिन साथ में ड्राइवर्स की कमाई भी बढ़े। जबकि प्राइवेट कंपनियां जहां अपनी कमाई बढ़ाती हैं वहां ड्राइवरों की कमाई अनिश्चितता में उलझ कर रह जाती है। सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने मौजूदा कैब सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों के साथ एक गारंटीशुदा आय का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा, “मैंने मौजूदा कंपनियों से पूछा कि क्या उन्होंने ड्राइवरों के लिए न्यूनतम मूल वेतन तय किया है। उन्होंने कहा, नहीं।” उन्होंने आगे कहा, “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपकी न्यूनतम आय सुरक्षित रहे। इसके अलावा जो भी कमाई होगी, उसका लाभ भी आपको ही मिलेगा।” 

केंद्रीय मंत्री का यह आश्वासन ड्राइवर्स को उस चिंता से मुक्ति दिलाने का काम करता है जिसे उन्होंने बार बार मुद्दा बनाकर उठाया और कहा कि दिनभर लगातार काम करने के बाद भी रोज एक निश्चित कमाई नहीं हो पाती है। सरकार के अनुसार, मात्र 500 रुपये का शेयर खरीदकर ड्राइवर इस प्लेटफॉर्म के सदस्य और मालिक बन सकते हैं। ओला और उबर जैसी निजी कंपनियों के विपरीत, यहाँ ड्राइवरों से कोई कमीशन नहीं लिया जाता। पंजीकृत ड्राइवरों को 5 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा भी प्रदान किया जाता है।

500 रुपये के निवेश के साथ ड्राइवरों को सदस्यता बढ़ने के साथ-साथ सहकारी समिति के बोर्ड में भी प्रतिनिधित्व मिलेगा। इससे उन्हें संस्था द्वारा लिए गए निर्णय में सवाल उठाने की ताकत मिलती है। साथ ही संस्था के किसी फैसले में उनकी राय मायने रखेगी। संस्था का अगर कोई निर्णय ड्राइवरों के खिलाफ जाता है, तो ड्राइवरों का प्रतिनिधि उस पर सवाल उठाएगा और उनके हितों की रक्षा करेगा। भारत टैक्सी को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है। फिलहाल, यह सेवा दिल्ली-एनसीआर और राजकोट में उपलब्ध है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.