सिर्फ 915 रुपये में AC दे रही ये वेबसाइट, घर पर लगाएं और सस्ते में हिल स्टेशन के मजे लें

ऑनलाइन मौजूद FairRent कई प्रकार के एसी उपलब्ध करवाता है। यहां पर आप विंडो एसी से लेकर स्प्लिट एसी को अलग-अलग क्षमताओं में किराए पर ले सकते हैं।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2022 14:23 IST
ख़ास बातें
  • गर्मियों के मौसम में एसी की डिमांड सबसे ज्यादा बढ़ जाती है।
  • गर्मी में राहत देने के लिए एयर कंडीशनर बहुत ज्यादा फायदेमंद रहते हैं।
  • कम पैसे खर्च करके गर्मी में एसी का मजा ले सकते हैं।

गर्मियों के मौसम में एसी की डिमांड सबसे ज्यादा बढ़ जाती है।

उत्तर भारत में चिलचिलाती गर्मी ने दस्तक दे दी है और ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि कूलर से काम चल जाएगा तो यह थोड़ा मुश्किल है। जी हां इस गर्मी में राहत देने के लिए एयर कंडीशनर बहुत ज्यादा फायदेमंद रहते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में एसी हो मगर एक साथ इतना पैसा खर्च नहीं करना चाह रहे हैं या आपका बजट उतना नहीं है तो आपको चिंता करनी की जरूरत नहीं है। जी हां दिल्ली, मुबंई और अन्य बड़े शहरों में अधिकतर लोग नौकरी करने या पढ़ाई करने जाते हैं तो ऐसे में वह अपने लिए नया एसी न खरीद कर उसे किराए पर भी ले सकते हैं। ऑनलाइन कई ऐसी ऐप्स और प्लेटफॉर्म हैं जो आपको विभिन्न कीमतों में किराए पर एसी मुहैया करवाते हैं। ऐसे में एसी इंस्टॉलेशन, मैंटेनेंस, ट्रांसफर और अन्य चीजें किराए में ही शामिल हो जाती हैं। हालांकि सभी ऐप्स और प्लेटफॉर्म के अपने नियम और शर्तें होती हैं तो उनको जानकार ही आपको कोई एसी किराए पर लेना चाहिए।
 

एसी किराए पर देने वाली ऐप और प्लेटफॉर्म (AC on Rent):


Advertisement
RentoMojo: यह ऐप फर्नीचर और एप्लायंसेज से लेकर काफी कुछ रेंट पर मुहैया करवाती है। यह ऐप और वेबसाइट देश में दिल्ली, मुंबई, नोएडा, गुड़गांव, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता जैसे शहरों में उपलब्ध है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यहां पर एसी रेंट की शुरुआत 1219 रुपये प्रति माह है जो कि 1 टन एसी का किराया है। वहीं 1.5 2 स्टार एसी का किराया 2469 प्रति माह भी है।

CityFurnish: CityFurnish ऑनलाइन मौजूद बेस्ट रेंटल सर्विस में से एक है जो कि फर्नीचर और एप्लायंसेज को उपलब्ध करवाती है। यह प्लेटफॉर्म देश के बड़े शहरों जैसे कि दिल्ली, मुंबई, नोएडा, गुड़गांव, हैदराबाद, बेंगलुरु आदि में उपलब्ध है। अधिक डिमांड के चलते इस ऐप पर फिलहाल 1.5 का एसी 1569 रुपये प्रति माह किराए पर उपलब्ध है। एसी लेने के लिए सिक्योरिटी अमाउंट देना होता है जो कि एसी वापस देने पर मिल जाता है।
Advertisement

FairRent: ऑनलाइन मौजूद FairRent कई प्रकार के एसी उपलब्ध करवाता है। यहां पर आप विंडो एसी से लेकर स्प्लिट एसी को अलग-अलग क्षमताओं में किराए पर ले सकते हैं। यहां पर 0.75 टन के विंडो एसी का मासिक किराया 915 रुपये है। वहीं 1 टन के स्प्लिट एसी का किराया 1375 रुपये प्रति माह है। यह प्लेटफॉर्म फ्री इंस्टॉलेशन देता है और साथ में बिना अतिरिक्त चार्ज के स्टेबलाइजर भी देता है।

Snap on Rent:  ऑनलाइन मौजूद Snap on Rent प्लेटफॉर्म एसी समेत कई अन्य गैजेट्स और लैपटॉप्स आदि किराए पर देता है। यहां पर आप 1.5 टन क्षमता वाले विंडो एसी को 7498 रुपये पूरे सीजन के लिए किराए पर ले सकते हैं।  वहीं आपको इसके साथ 2 हजार रुपेय सिक्योरिटी डिपॉजिट भी देना होगा जो कि सीजन पूरा होने के बाद रिफंडेबल है। सीजन नवंबर में खत्म होता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AC on Rent, AC Rent App, Air Conditioner

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.