Bentley का ऐलान, 2025 तक तैयार होगा उसका पहला ऑल-इलेक्ट्रिक व्‍हीकल

कंपनी सस्‍टेनेबिलिटी पर अगले 10 साल में लगभग 25,125 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 जनवरी 2022 19:00 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक व्‍हीकल कंपनी की क्रेवे (Crewe) स्थित फैक्‍ट्री में डेवलप होगा
  • क्रेवे, नॉर्थवेस्‍ट इंग्‍लैंड में है, जहां करीब 4 हजार कर्मचारी हैं
  • बेंटले का मालिकाना हक वोक्सवैगन (Volkswagen) के पास है

बेंटले का मालिकाना हक वोक्सवैगन के पास है।

लग्‍जरी कार ब्रैंड बेंटले (Bentley) ने बुधवार को कहा कि उसका पहला ऑल-इलेक्ट्रिक व्‍हीकल साल 2025 तक तैयार हो जाएगा। एक न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक, इस ब्रैंड ने पूरी तरह से कार्बन जीरो बनने के लिए अपने बड़े निवेश का भी खुलासा किया। एक बयान में बेंटले ने कहा कि बैटरी से चलने वाला उसका पहला इलेक्ट्रिक व्‍हीकल कंपनी की क्रेवे (Crewe) स्थित फैक्‍ट्री में डेवलप और तैयार किया जाएगा। क्रेवे, नॉर्थवेस्‍ट इंग्‍लैंड में है, जहां करीब 4 हजार कर्मचारी हैं। बेंटले का मालिकाना हक वोक्सवैगन (Volkswagen) के पास है। 

बेंटले ने कहा है कि ‘सस्‍टेनेबिलिटी पर अगले 10 साल में' वह लगभग 25,125 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। बेंटले के चीफ एग्‍जीक्‍यूटिव और चेयरमैन एड्रियन हॉलमार्क ने कहा कि हमारे पूरे बिजनेस की कार्बन न्‍यूट्रैलिटी के लिए यह एक महत्वाकांक्षी और विश्वसनीय रोडमैप है।

बेंटले का पैरंट ग्रुप वोक्सवैगन जिसके ऑडी, पोर्श और स्कोडा समेत 12 ब्रैंड हैं, वह इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स के लिए 35 बिलियन यूरो (लगभग 2,92,400 करोड़ रुपये) पंप कर रहा है। कंपनी का लक्ष्‍य साल 2025 तक दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक कार मेकर बनना है।

दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स (EV) का क्रेज और मांग बढ़ती जा रही है। भारत में भी पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते लोग इलेक्ट्रिक गाड़ि‍यों का रुख कर रहे हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पहली बार इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने वाले लोग गैसोलीन पर चलने वाली कारों में स्विच करने को लेकर अनिच्छुक थे। JD Power की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। 
Advertisement

लोगों में इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों के क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका में EV की बिक्री इस महीने की शुरुआत में 4 लाख 34 हजार 879 नई यूनिट्स के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। 
Advertisement

हाल ही में FedEx एक्सप्रेस ने पार्सल डिलिवरी के काम के लिए इलेक्ट्रिक व्‍हीकल का इस्‍तेमाल करने की योजना का ऐलान किया है। कंपनी ने भारत में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल (EV) का ट्रायल शुरू करने की घोषणा की है। इसका लक्ष्‍य साल 2040 तक कार्बन न्यूट्रल ऑपरेशंस हासिल करना है। इलेक्ट्रिक व्‍हीकल का ट्रायल बैंगलोर में अगले एक महीने में पूरा होने की उम्‍मीद है। FedEx एक्सप्रेस के इंडिया ऑपरेशंस के वाइस प्रेसिडेंट मोहम्मद सईघ ने कहा कि FedEx का मिशन दुनिया को जोड़ने का है। हम भारत में ई-कॉमर्स की ग्रोथ के साथ ऐसे तरीके तलाश रहे हैं, जो पर्यावरण पर पड़ने वाले असर को कम करते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.