Bajaj ला रही है नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, सामने आई फोटो

फिलहाल स्कूटर के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन कई रिपोर्ट्स का मानना है कि कंपनी मार्केट में Husqvarna Vektorr को लेकर आ सकती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2021 21:05 IST
ख़ास बातें
  • Bajaj Chetak EV से घिरे एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की तस्वीर लीक
  • पुणे में रोड टेस्टिंग के दौरान हुआ स्पॉट
  • Husqvarna Vektorr का प्रोडक्शन वर्ज़न होने की आशंका

Bajaj के पास भारत में एकमात्र Chetak EV मौजूद है

दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने फिलहाल देश में एक ही इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter) लॉन्च किया है, और वो है Chetak EV इलेक्ट्रिक स्कूटर। अब, ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी भारत में एक और इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की योजना बना रही है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, ऐसा रोड टेस्टिंग के दौरान खींची गई तस्वीर कह रही है। एक फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैमोफ्लाज में छिपे एक स्कूटर की तस्वीर ली है। तस्वीर पुणे की है, जिसमें रेड लाइट पर कई Bajaj Chetak EV के बीच एक स्कूटर दिखाई दे रहा है।

Tushar Pawar (@tusharpawar911) नाम के एक यूज़र ने Instagram पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें रोड पर एक कैमोफ्लाज में ढका एक स्कूटर  नज़र आ रहा है। पवार ने पोस्ट में लिखा है कि "नया बजाज इलेक्ट्रिक स्कूटर।" हालांकि स्कूटर पूरी तरह से छिपा हुआ है, लेकिन इसमें लगी हब-माउंटेड मोटर को देखकर समझ आ रहा है कि यह एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है। 

दिखने में यह चेतक से काफी अलग है। तस्वीर में स्कूटर के रियर पैनल और लेफ्ट साइड को देखा जा सकता है। इसमें काफी अलग स्टाइल का बड़ा टायर हगर है, जो इसके पीछे से काफी मस्कुलर लुक दे रहा है। चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की तुलना में रियर सस्पेंशन, रियर फेंडर और टेल सेक्शन जैसे हिस्से भी अलग हैं।

फिलहाल स्कूटर के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन कई रिपोर्ट्स का मानना है कि कंपनी मार्केट में Husqvarna Vektorr को लेकर आ सकती है। हालांकि यह एक कॉन्सेप्ट स्कूटर है, फिर भी ऐसा हो सकता है कि कंपनी आने वाले समय में उस मॉडल को कुछ बदलावों के साथ पेश करे। बता दें, Husqvarna KTM ग्रुप का हिस्सा है, जो भारत में Bajaj के साथ मिलकर काम करती है। यदि Vektorr की बात करें, तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 4KW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है और इसकी टॉप स्पीड 45 kmph है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.