सड़कों पर दौड़ता नजर आया अपकमिंग Bajaj इलेक्ट्रिक रिक्शा, आप भी देखें तस्वीरें

Bajaj RE EV को 2020 में NCT दिल्ली द्वारा टाइप अप्रूवल मिला था, लेकिन कोविड -19 के चलते इसके लॉन्च में देरी हुई।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अगस्त 2022 18:23 IST
ख़ास बातें
  • इसका डिजाइन मूल नॉन-इलेक्ट्रिक बजाज रिक्शा के समान ही है
  • Bajaj RE EV को 2020 में NCT दिल्ली द्वारा टाइप अप्रूवल मिला था
  • लेटेस्ट मॉडल NCT-अप्रूव्ड RE EV का एक अपडेटेड मॉडल प्रतीत होता है

नया Bajaj RE EV 283 इलेक्ट्रिक रिक्शा लॉन्ग रेंज के साथ आ सकता है

Photo Credit: Representative Image

Bajaj के अपकमिंग इलेक्ट्रिक रिक्शा (थ्री-व्हीलर) को रोड टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे पहले भी बजाज को अपने इलेक्ट्रिक रिक्शा की टेस्टिंग करते हुए पाया गया है। टेस्टिंग के दौरान लिए गए फोटो में इस इलेक्ट्रिक रिक्शा के मॉडल नेम और इसके डिजाइन की झलक देखने को मिलती है। हालांकि स्पेसिफिकेशन्स पर अभी भी पर्दा डला हुआ है। 

Rushlane ने ऑटोमोटिव फैन भार्गव म्हात्रे (Bhargav Mhatre) द्वारा Bajaj RE EV सीरीज के इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की रोड टेस्टिंग के दौरान ली गई तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें एक ब्लैक कलर का इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सड़कों पर दौड़ता नजर आ रहा है। इलेक्ट्रिक रिक्शा के पीछे EV 283 लिखा है, जो निश्चित तौर पर इसका मॉडल नेम है। इसका डिजाइन मूल नॉन-इलेक्ट्रिक बजाज रिक्शा के समान ही है।
 
Bajaj RE EV को 2020 में NCT दिल्ली द्वारा टाइप अप्रूवल मिला था, लेकिन कोविड -19 के चलते इसके लॉन्च में देरी हुई। अब, लेटेस्ट तस्वीरों में EV 283 स्टिकर से पता चलता है कि यह RE EV का एक अपडेटेड मॉडल है। 2020 NCT अप्रूव्ड बजाज आरई ईवी के डायमेंशन की बात करें, तो कथित तौर पर यह 1,714mm लंबा, 1,350mm चौड़ा और 1,772mm ऊंचा था और इसका व्हीलबेस 2,010mm था।

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि नया Bajaj RE EV 283 पिछले NCT अप्रूव्ड मॉडल के समान डाइमेंशन के साथ आएगा, लेकिन ऐसा हो सकता है कि इसमें एक नया बैटरी पैक हो, जिसकी वजह से इसकी रेंज ज्यादा हो। इस में कथित तौर पर 4.3 kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी, जिसकी टॉप स्पीड 42 km/h होगी।
Advertisement
 
इनमें से एक तस्वीर में RE EV के साथ एक इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री-व्हीलर भी दौड़ता नजर आ रहा है, जिसके लिए अनुमान लगाया गया है कि यह Bajaj Maxima Electric है। इसे लेकर भी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.