Bajaj Pulsar NS400Z: 1.85 लाख रुपये में लॉन्च हुई अब तक की सबसे पावरफुल पलसर, जानें खासियतें

Bajaj Pulsar NS400Z की भारत में कीमत 1.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, इंट्रोडक्टरी) से शुरू होती है। इस कीमत के साथ यह भारतीय बाजार में मौजूद अब तक की सबसे सस्ती 400cc स्ट्रीट-नेकेड मोटरसाइकिल बन गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 मई 2024 21:55 IST

Pulsar NS400Z भारतीय बाजार में मौजूद अब तक की सबसे सस्ती 400cc स्ट्रीट-नेकेड मोटरसाइकिल है

Photo Credit: Bajaj

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने आज भारतीय बाजार में लंबे समय के इंतजार के बाद Bajaj Pulsar NS400Z बाइक को लॉन्च किया। दो दशकों से भी ज्यादा समय से भारतीय मिड-रेंज मोटरसाइकिल बाजार में दबदबा बनाए रखने वाली Pulsar आखिरकार अपनी लाइनअप में सबसे पावरफुल इंजन में भी उपलब्ध है। नई बाइक में 373cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 39.4bhp जनरेट करने में सक्षम है। शार्प लाइन्स और LED DRLs के साथ इसका डिजाइन आधुनिक लगता है। इसमें बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जो इसे मस्कुलर दिखाता है। चलिए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Bajaj Pulsar NS400Z की भारत में कीमत 1.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, इंट्रोडक्टरी) से शुरू होती है। इस कीमत के साथ यह भारतीय बाजार में मौजूद अब तक की सबसे सस्ती 400cc स्ट्रीट-नेकेड मोटरसाइकिल बन गई है। इसकी बुकिंग 5,000 रुपये में शुरू हो गई है और इच्छुक ग्राहक इसे ऑनलाइन या अपने नजदीकी डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स से शुरुआत करें, तो Bajaj Pulsar NS400Z में 373cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो 8,800rpm पर 39.4bhp की पावर और 6,500rpm पर 35Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है। इंजन को छह-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट व स्लिपर क्लच के साथ जोड़ा गया है। बता दें कि समान इंजन Bajaj Dominar 400 में भी शामिल है।

NS400Z पेरिमीटर फ्रेम पर आधारित है जो सामने 43 mm, USD फोर्क और पीछे गैस-चार्ज, प्रीलोड एडजस्टेबल मोनो-शॉक सस्पेंशन से लैस है। वहीं, फ्रंट में 320mm डिस्क और पीछे 230mm डिस्क मौजूद है। बाइक में LED लाइट्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, चार राइड मोड और डुअल चैनल ABS शामिल है।
Advertisement

बाइक NS200 का एक बड़ा रूप लगती है। इसमें फ्रंट में थंडरबोल्ट-स्टाइल DRLs के साथ LED प्रोजेक्टर लैंप मिलता है। फ्यूल टैंक को बड़ा बनाया गया है, जो रेडिएटर को भी ढ़क देता है। साइड और रियर सेक्शन NS200 के समान दिखते हैं लेकिन यहां डिजाइन को शार्प प्रोफाइल मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.