अप्रैल महीने में Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS के iQube से ज्यादा बिका

मार्च महीने में Bajaj Chetak की मात्र 90 यूनिट्स बिकी थी। वहीं, दूसरी ओर TVS iQube की 355 यूनिट्स बिकी थी।

अप्रैल महीने में Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS के iQube से ज्यादा बिका

Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 1.15 लाख रुपये है

ख़ास बातें
  • मार्च महीने में TVS iQube ने बिक्री में Bajaj Chetak EV को पछाड़ा था
  • अप्रैल महीने में चेतक इलेक्ट्रिक ने बेची आईक्यूब से ज्यादा यूनिट्स
  • बजाज इलेक्ट्रिक स्कूटर की अभी तक बिक चुकी है 1,900 से ज्यादा यूनिट्स
विज्ञापन
मार्च महीने में TVS के iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर ने Bajaj Chetak Electric स्कूटर को सेल्स के मामले में पछाड़ दिया था, लेकिन अप्रैल महीने में बजाज चेतक ने इस प्रतियोगिता में बाज़ी मार ली। मंथली सेल्स के मामले में अप्रैल महीने में Chetak EV ने iQube को बड़े मार्जिन से हराया है। जहां एक ओर अप्रैल 2021 में Bajaj Chetak EV की 510 यूनिट्स बिकी, वहीं, दूसरी ओर TVS के iQube इलेक्टिक स्कूटर को 307 घरों में जगह मिली। टीवीएस इलेक्ट्रिक स्कूटर का आंकड़ा मार्च महीने की तुलना में गिरा है, लेकिन बजाज इलेक्ट्रिक स्कूटर के आंकड़ा जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।

मार्च महीने में Bajaj Chetak की मात्र 90 यूनिट्स बिकी थी। वहीं, दूसरी ओर TVS iQube की 355 यूनिट्स बिकी थी। हालांकि, अप्रैल महीने बजाज ने टीवीएस को बड़े मार्जिन से पछाड़ दिया है। दोनों कंपनियों के सेल्स के आंकड़े बताते हैं कि अप्रैल 2021 में बजाज चेतक की 510 यूनिट्स बिकी है और आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर की 307 यूनिट्स बेची गई है। कुल सेल्स की बात करें, तो अप्रैल महीने को मिला कर TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की कुल 1,417 यूनिट्स बिक चुकी हैं।

वहीं, दूसरी ओर अप्रैल महीने को मिला कर Bajaj Chetak Electric Scooter की कुल 1,905 यूनिट्स बेची जा चुकी है। बता दें कि पिछले महीने कंपनी ने अपने इस लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग को दोबारा खोला था, लेकिन मात्र 2 दिनों के अंदर बुकिंग को दोबारा बंद कर दिया गया। कंपनी ने घोषणा करते हुए बुकिंग बंद करने के पीछे जबरदस्त रिस्पॉन्स को कारण बताया। यदि आप भी बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इस स्कूटर की आधिकारिक वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर करना होगा, जिसके बाद बुकिंग वापस ओपन होते ही आपको नोटिफिकेशन दिया जाएगा।

TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग इस समय बेंगलुरु और दिल्ली के लिए ओपन है। वहीं, Bajaj Chetak EV की बुकिंग आखिरी बार पुणे और बेंगलुरु में ओपन थी और कंपनी ने जल्द हैदराबाद और चेन्नई में बुकिंग चालू करने की घोषणा भी की थी। टीवीएस के एक मात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.08 लाख रुपये (ऑन-रोड दिल्ली) है और Bajaj Chetak के दो वेरिएंट आते हैं, जिनमें से Urbane मॉडल की कीमत 1.15 लाख रुपये और Premium मॉडल की कीमत 1.20 लाख रुपये है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »