Bajaj मोटरसाइकिल अब Flipkart पर खरीद पाएंगे, मिलेगा अलग से डिस्काउंट

Bajaj Auto ने अपनी पूरी मोटरसाइकिल रेंज ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध करा दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जुलाई 2024 18:01 IST
ख़ास बातें
  • Bajaj ने अपनी पूरी मोटरसाइकिल रेंज Flipkart पर उपलब्ध करी दी है।
  • Bajaj की इस पहल के साथ बाइक की बुकिंग और खरीदारी में सुविधा मिलेगी।
  • शुरुआत में Bajaj की यह सर्विस सिर्फ भारत के 25 शहरों में उपलब्ध होगी।

Bajaj Pulsar RS 200 का इंजन 24.5 PS की पावर जनरेट करता है।

Photo Credit: Bajaj

Bajaj Auto ने अपनी पूरी मोटरसाइकिल रेंज ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध करा दी है। कंपनी के इस कदम के तहत 100cc से 400cc इंजन कैपेसिटी वाली मोटरसाइकिल की रेंज ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध होगी। इस पहल के साथ ग्राहकों को बाइक बुकिंग और खरीदारी में सुविधाजनक अनुभव मिलेगा। 

Bajaj के लोकप्रिय मॉडल जैसे Bajaj Pulsar, Bajaj Dominar, Bajaj Avenger, Bajaj Platina और Bajaj CT  आदि सेगमेंट इसमें शामिल हैं। ये मोटरसाइकिल फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगी, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत 69 हजार रुपये से लेकर 2.31 लाख रुपये तक होगी।

शुरुआत में यह सर्विस सिर्फ भारत के 25 शहरों में उपलब्ध होगी। हालांकि, Bajaj की आने वाले समय में इस सर्विस को और ज्यादा लोकेशन पर बढ़ाने का प्लान है। इसके अलावा कंपनी कई खास लॉन्च ऑफर भी पेश कर रही है। ग्राहक 5 हजार रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, 12 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन और सीमित समय के लिए Flipkart पर स्पेशल कार्ड ऑफर आदि लाभ ले सकते हैं।

Bajaj ने जून 2024 में 1,26,439 यूनिट्स की शिपिंग के साथ एक बार फिर टू-व्हीलर एक्सपोर्ट में सबसे आगे रहा। हालांकि, यह जून 2023 की 1,27,357 यूनिट्स की तुलना में साल-दर-साल में गिरावट है। कंपनी की घरेलू मोटरसाइकिल बिक्री में ग्रोथ देखी गई है। हाल ही में दुनिया की पहली CNG मोटरसाइकिल के लॉन्च के साथ बिक्री में उछाल आने की उम्मीद है। घरेलू बाजार में कंपनी ने 1.77 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की जो कि बीते साल इसी महीने में बेची गई 1.66 लाख यूनिट्स की तुलना में 6 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.