Audi Q7 भारत में 28 नवंबर को होगी लॉन्च, Rs 2 लाख में ऑनलाइन करें बुक

नई Audi Q7 पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिनमें साखिर गोल्‍ड, वैटोमो ब्‍लू, मायथोस ब्‍लैक, समुराई ग्रे और ग्‍लेशियर व्‍हाइट शामिल हैं। इंटीरियर में कलर्स के दो ऑप्शन है - सेडर ब्राउन और साइगा बेज।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 नवंबर 2024 22:10 IST
ख़ास बातें
  • नई Audi Q7 की भारत में बुकिंग शरू हो चुकी है
  • इसे Audi इंडिया वेबसाइट या ‘myAudi connect’ ऐप से बुक किया जा सकता है
  • 2,00,000 रूपये के बुकिंग अमाउंट के साथ हो सकती है बुकिंग

Photo Credit: Audi

जर्मन कार निर्माता ऑडी (Audi) ने आज से भारत में नई Audi Q7 के लिये बुकिंग शुरू कर दी है। Q7 को औरंगाबाद में स्थित प्‍लांट में स्थानीय रूप से असेम्‍बल किया जा रहा है। भारत में SUV को 28 नवंबर को आधिकारिक तौर पर लॉन्‍च किया जाएगा। खासियतों की बात करें, तो Audi की नई SUV 340 एचपी की पावर और 500 एनएम का टॉर्क जनरेट करने वाले 3.0 लीटर V6 TFSI इंजन के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि कार मात्र 5.6 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्‍पीड 250 Kmph है।

अपने प्रेस रिलीज में Audi ने बताया कि अब उसकी नई Audi Q7 की भारत में बुकिंग शरू हो चुकी है। इसे खरीदने के इच्छुक ग्राहक SUV को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ‘myAudi connect'  ऐप्‍लीकेशन के जरिए 2,00,000 रूपये के बुकिंग अमाउंट के साथ पहले ही बु‍क कर सकते हैं।

इस मौके पर ऑडी इंडिया के हेड श्री बलबीर सिंह ढिल्‍लन ने कहा, "ऑडी Q7 हमेशा से हमारा सबसे आइकॉनिक प्रोडक्‍ट रही है और इसे सेलीब्रिटीज समेत सारे लक्षित समूहों ने पसंद किया है। नई ऑडी Q7 के साथ हम ज्‍यादा खूबियाँ लेकर आ रहे हैं, जैसे कि बिल्‍कुल नई एक्‍सटीरियर डिजाइन और नई आकर्षक लाइट्स। हमने औरंगाबाद के अपने ग्रुप प्‍लांट में नई ऑडी Q7 को स्‍थानीय आधार पर असेम्‍बल करना शुरू कर दिया है और हम इसे 28 नवंबर, 2024 को लॉन्‍च करने के लिये तैयार हैं।"

नई Audi Q7 पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिनमें साखिर गोल्‍ड, वैटोमो ब्‍लू, मायथोस ब्‍लैक, समुराई ग्रे और ग्‍लेशियर व्‍हाइट शामिल हैं। इंटीरियर में कलर्स के दो ऑप्शन है - सेडर ब्राउन और साइगा बेज।
Advertisement

Audi का जानकारी दी है कि Q7 एक पावरफुल 3.0-लीटर V6 TFSI इंजन के साथ आएगी, जो 340 hp और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, नई SUV केवल 5.6 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा बताई गई है। कंपनी का कहना है कि इसमें क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव भी मिलेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.