Audi Q3 और Q3 Sportback के Bold Edition 54.65 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुए लॉन्च, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

नया Audi Q3 Bold Edition भारत में 54.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत में लॉन्च किया गया है, जबकि Q3 Sportback Bold Edition की कीमत 55.71 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 मई 2024 20:22 IST
ख़ास बातें
  • नए Audi Q3 Bold Edition की कीमत 54.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • Q3 Sportback Bold Edition की कीमत 55.71 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है
  • दोनों मॉडल्स की कीमत स्टैंडर्ड मॉडल्स से करीब-करीब 1.50 लाख रुपये ज्यादा

नया Audi Q3 Bold Edition भारत में 54.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत में लॉन्च हुआ है

Audi ने भारत में नए Audi Q3 और Q3 Sportsback के Bold लिमिटेड एडिशन वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं। जबकि नए वेरिएंट्स का डिजाइन पिछले वर्जन के समान ही है, कंपनी ने दोनों SUV वेरिएंट्स में नए स्टाइलिंग एलिमेंट्स जोड़े हैं। पावरट्रेन के मामले में भी नए वेरिएंट्स Q3 और Q3 स्पोर्टबैक के समान 2.0-लीटर, फोन-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन से लैस हैं, जो 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ आता है। दोनों वेरिएंट्स ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस हैं। पूरा सिस्टम मिलकर 190 hp का मैक्सिमम आउटपुट देता है।

नया Audi Q3 Bold Edition भारत में 54.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत में लॉन्च किया गया है, जबकि Q3 Sportback Bold Edition की कीमत 55.71 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। बता दें कि दोनों मॉडल्स की कीमत स्टैंडर्ड मॉडल्स से करीब-करीब 1.50 लाख रुपये ज्यादा है। दोनों वेरिएंट्स को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुक किया जा सकता है।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया, Audi के नए Q3 और Sportback के Bold Editions का डिजाइन अन्य वेरिएंट्स के समान ही है, लेकिन दोनों को नए स्टाइलिंग एलिमेंट्स में पेश किया गया है, जिसमें स्टैंडर्ड रूप से S Line एक्सटीरियर पैकेज शामिल है। इनमें ग्रिल, एयर इनटेक सराउंड और फ्रंट बम्पर को ग्लॉस ब्लैक किया गया है और विंडो सराउंड, रूफ रेल्स, ORVM और लोगो को भी ब्लैक-आउट किया गया है। इनमें 18-इंच, 5-स्पोक अलॉय व्हील मिलते हैं।

इंटीरियर से दोनों वेरिएंट्स अन्य वेरिएंट्स के समान ही हैं, जिनमें पैडल शिफ्टर्स के साथ लेदर रैप्ड 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एंबिएंट लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, 2-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पावर-एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स सहित बहुत कुछ शामिल हैं। इनमें भी Audi Pre Sense, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन डिपार्चर वार्निंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Advertisement

जैसा कि हमने ऊपर बताया, Q3 और Q3 स्पोर्टबैक बोल्ड एडिशन भी 2.0-लीटर, फोर-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल मोटर से लैस हैं, जो 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ आता है। यह इंजन 190 एचपी और 320 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि SUV 0-100 Kmph मात्र 7.3 सेकंड में जा सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.