Audi ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में पेश की नई दमदार कार, सिंगल चार्ज में चलेगी 700 किलोमीटर

पावर और रेंज की बात करें, तो Audi A6 e-tron में 100Kwh क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है, जो कार को 700 किलोमीटर की अधिकतम रेंज देने में सक्षम होगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2021 12:52 IST
ख़ास बातें
  • Audi A6 e tron को Shanghai Auto Show 2021 में दिखाया गया
  • आधुनिक डिज़ाइन और दमदार पावर व रेंज के साथ आती है नई इलेक्ट्रिक सेडान
  • 2023 में शुरू होगा इस कॉन्सेप्ट सेडान का प्रोडक्शन

Audi A6 e tron इलेक्ट्रिक सेडान कार का प्रोडक्शन 2023 में शुरू होगा

Shanghai Auto Show 2021: जर्मन कार कंपनी Audi भी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में अपने पैर जमाने के लिए तैयार दिख रही है। अपनी इलेक्ट्रिक कार लाइनअप में कंपनी ने नई सेडान कार Audi A6 e-tron को पेश किया है, जिसका प्रोडक्शन दो साल बाद यानी 2023 में शुरू किए जाने का वादा किया गया है। इतना ही नहीं, कंपनी 2025 तक 30 से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करने का वादा भी कर चुकी है। जैसा की नाम से पता चलता है, नई इलेक्ट्रिक कार मौजूदा नॉन-इलेक्ट्रिक Audi A6 फैमिली का हिस्सा होगी, लेकिन दिखने में कार उससे काफी अलग है। डिज़ाइन बेहद आधुनिक लगता है और दिखने में खूबसूरत भी है। पावर और रेंज के मामले में भी कंपनी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Audi ने ट्विटर पर अपनी नई A6 e-tron इलेक्ट्रिक सेडान कार को Shanghai Auto Show 2021 में पेश किए जाने की घोषणा की। नई कार भले ही A6 फैमिली का हिस्सा हो, लेकिन यह नॉन-इलेक्ट्रिक ए6 से काफी अलग दिखती है। कार बेहद खूबसूरत और आधुनिक डिज़ाइन के साथ आती है। कंपनी ने इस कॉन्सेप्ट मॉडल का प्रोडक्शन 2025 में शुरु करने का वादा किया है। इसे PPE (प्रीमियम प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रिक) प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा, जो बिल्कुल नया प्लेटफॉर्म है और ऑडी का कहना है कि आने वाली सभी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को इसी प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा।
Advertisement

पावर और रेंज की बात करें, तो Audi A6 e-tron में 100Kwh क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है, जो कार को 700 किलोमीटर की अधिकतम रेंज देने में सक्षम होगा। कंपनी का कहना है कि इस बैटरी पैक को 25 मनट से कम समय में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया जाएगा और कंपनी का दावा है कि ये मोटर 469bhp की मैक्स पावर और 800Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होंगी। इसके अलावा यह भी दावा किया गया है कि यह सेडान सिंगल चार्ज में 700 किमी तक ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगी। वहीं इसकी बैटरी को 25 मिनट से भी कम समय में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। कार को दो मॉडल में लॉन्च किए जाने की योजना है, जिसमें से स्टैंडर्ड मॉडल 7 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगा और हाई परफॉर्मेंस मॉडल 4 सेकंड से कम समय में 100Kmph (किलोमीटर प्रति घंटा) की स्पीड पकड़ सकेगा।

Audi India जल्द ही ई ट्रॉन और ई ट्रॉन स्पोर्टबैक एसयूवी को भारत में लॉन्च करेगी। कंपनी की भारतीय वेबसाइट ने भारत में आने वाली इलेक्ट्रिक कार के लाइनअप के बारे में विस्तार से बताया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  4. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  5. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  7. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  9. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.